नई दुल्हन वृषिका मेहता के 'कलीरा' डिजाइनर ने ज्वेलरी के इस पीस के बारे में डिटेल्स शेयर की है, जो हर उस चीज का प्रतीक था, जो उनके लिए स्पेशल है।
'एमटीवी' के सीरियल 'दिल दोस्ती डांस' से फेमस हुईं वृषिका मेहता (Vrushika Mehta) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार सौरभ घेडिया के साथ शादी रचाई। तभी से उनकी शादी की झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा, उनके ब्राइडल लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है और अब ज्वेलरी ब्रांड 'BeAbhika' ने वृषिका के शानदार कलीरों का डिटेल्स शेयर की है।
12 नवंबर 2023 को पॉपुलर कलीरा डिजाइनर 'BeAbhika.com' ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नई दुल्हन वृषिका मेहता के शानदार कलीरों की डिटेल्स शेयर की। उनके कलीरों में कई गोल्डन तार थे, जिनमें जटिल मोती और अन्य पर्सलाइज्ड एलिमेंट्स शामिल थे।
वृषिका ने कस्टम-मेड कलीरे चुने थे, जिनमें ऐसे एलिमेंट्स शामिल थे, जो हर उस चीज का प्रतीक थे, जो उनके और उनके पति सौरभ घेडिया के लिए स्पेशल थी। उनके कलीरों में एक कैमरा ,एफिल टॉवर, F.R.I.E.N.D.S, एक स्वस्तिक चिन्ह और अन्य चीजें शामिल थीं। बिना किसी संदेह के वृषिका ने सभी नए जमाने की दुल्हनों के लिए प्रमुख गोल्स सेट किए।
कुछ घंटे पहले, वृषिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अभिनेत्री को रेड कलर के बंधनी-प्रिंटेड कुर्ते में अपना पोस्ट वेडिंग ग्लो फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है, जिस पर गोल्डन रेशम के धागे का वर्क किया गया था। वृषिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपने लुक को कम से कम एक्सेसरीज, डेवी मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया था। इसके अलावा, उन्होंने चूड़ा, सिंदूर और मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट किया था।
10 नवंबर 2023 को वृषिका मेहता और उनके पति सौरभ घेडिया ने अपने ड्रीमी वेडिंग सेरेमनी की झलकियां साझा की थीं। उनकी शादी की तस्वीरों में एक-दूसरे से प्यार करने वाले कपल को एक साथ कुछ कैंडिड मोमेंट शेयर करते हुए देखा जा सकता है। अपनी शादी के लिए वृषिका ने एक व्हाइट कलर का लहंगा चुना था, जिसमें जटिल फूलों की कढ़ाई और सीक्विन का वर्क था।
उन्होंने अपने लहंगे को व्हाइट शीयर दुपट्टे और ग्रीन कलर की बंधनी-प्रिंटेड दुपट्टे के साथ जोड़ा था। एक स्टेटमेंट नेकलेस, इयररिंग्स, एक माथापट्टी, अंगूठियां, डेवी मेकअप और एक साफ बन, उनके लुक को पूरा कर रहे थे। शादी की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने जयमाला समारोह के लिए अभिनेत्री ने लाल शादी का जोड़ा चुना था। उन्होंने एक खूबसूरत रेड कलर का कलीदार लहंगा पहना था, जिसमें गोल्डन ज़री वर्क और लेस की बारीकियां थीं। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग कढ़ाई वाले ब्लाउज और डुअल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी, स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक, चूड़ा, स्लीक हेयरडू और सुंदर कलीरे के साथ अपने लुक को निखारा था।
18 दिसंबर 2022 को वृषिका और उनके मंगेतर सौरभ ने अपने संबंधित इंस्टा हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट में अपने सगाई समारोह से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। अपने खास दिन के लिए दिवा ने ग्रे कलर का कढ़ाई वाला लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लहंगे को फुल स्लीव ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था। वृषिका ने अपने लुक को चोकर नेकलेस, इयररिंग्स, डेवी मेक और ओपन हेयरडू के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, सौरभ मैचिंग रंग के कुर्ता-पायजामा के साथ डबल जैकेट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।
फिलहाल, हमें वृषिका के मिनिमल कलीरे बहुत पसंद आए। तो आपको ये कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।