टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने बेटे का चेहरा दिखाया है।
टीवी शो ‘दिल दोस्ती डांस’ फेम एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा (Vrinda Dawda) और उनके पति भविन मेहता (Bhavin Mehta) 30 जून 2021 को एक बच्चे के माता-पिता बने थे। इसके बाद से ही दोनों अपने पैरेंटहुड जर्नी के हर पल का बखूबी आनंद ले रहे हैं। हाल ही में, बेबी बॉय के जन्म के दो महीने बाद एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा दिखाया है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा ने एक डायमंड व्यापारी भविन मेहता को तीन साल तक डेट करने के बाद 24 दिसंबर 2016 को शादी की थी। शादी के साढ़े 4 साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं।
(ये भी पढ़ें: लवी सासन ने पहली बार दिखाया अपने दूसरे बेटे का चेहरा, शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटो)
24 अगस्त 2021 को वृंदा और भविन ने अपने बेटे का नामकरण किया था। इसके लिए एक्ट्रेस ने एक सेरेमनी भी आयोजित की थी, जिसकी कुछ तस्वीरें बिंदास मां ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। इसमें से एक फोटो में वृंदा ने बेबी बॉय के ऊपर रखे एक कार्ड के साथ 'बेबी मेहता' की एक झलक साझा की थी, जिस पर "हैलौ वर्ल्ड, मेरा नाम श्रेयान भविन मेहता है" लिखा हुआ था। वृंदा ने समारोह से भविन और श्रेयान के साथ अपनी एक मनमोहक तस्वीर भी साझा की थी। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने फैंस को अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। लेकिन अब वृंदा ने फैंस की ये इच्छा भी पूरी कर दी है।
(ये भी पढ़ें: शहीर शेख बने पिता, वाइफ रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म)
दरअसल, 10 सितंबर 2021 को वृंदा दौड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक एनिमेशन के द्वारा एक्ट्रेस के पेट पर बम ब्लास्ट होता है, जिसके बाद एक्ट्रेस और उनके पति अपने बेबी के साथ दिखाई देते हैं। इसमें वृंदा के बेटे का चेहरा साफ देखा जा सकता है।
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''बूम !! प्रेग्नेंसी के 9 महीनों के बाद, अपने बच्चे को अपनी बाहों में लेने से बेहतर कोई एहसास नहीं है। पेश हैं हमारे छोटे सितारे "श्रेयान", जिसने हमारे जीवन को बिना शर्त प्यार और खुशी के साथ भर दिया है।'' इस वीडियो पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है।
(ये भी पढ़ें: शहीर शेख ने गलती से बताया अंकिता लोखंडे का वेडिंग प्लान, सुनकर एक्ट्रेस बोलीं- 'चुप रहो')
फिलहाल, आपको वृंदा के बेटे की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।