टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा (Vrinda Dawda) ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। किसी महिला के लिए 9 महीने का इंतजार करने के बाद अपने बेबी को पहली बार गोद में लेने की फीलिंग से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है और वृंदा मौजूदा समय में इसी फीलिंग को एक्सपीरियंस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस गुड न्यूज को एक सुपर क्यूट वीडियो के जरिए फैंस के संग शेयर किया है।
पहले ये जान लीजिए कि, 3 मार्च 2021 को वृंदा ने फैंस को जानकारी दी थी कि, वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, “हम इस फैमिली में थोड़ा सा और प्यार एड कर रहे हैं।”
(ये भी पढ़ें: टीना अंबानी ने फैमिली की अनदेखी फोटोज से बना वीडियो किया शेयर, सास-ससुर भी आए नजर)
अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 30 जून 2021 को वृंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया है कि, उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने एक सुपर क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें हम वृंदा और उनके हसबैंड भविन मेहता को एक ही कलर के आउटफिट में देख सकते हैं। इस वीडियो में वृंदा एक बड़े ब्लैक बैलून को फोड़ती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें से ब्लू कलर की झालरें और छोटे गुब्बारे निकल रहे हैं। इसके साथ ही वृंदा ने लिखा है, ‘ये एक बॉय है’।
इससे पहले, 6 जून 2021 को वृंदा ने अपने सरप्राइज बेबी शावर की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन फोटोज में पूरा अरेंजमेंट देख कर एक्ट्रेस काफी सरप्राइज नजर आ रही थीं। (ये भी पढ़ें: सुरेश रैना बहन रेनू की कुकिंग में करते दिखे मदद, क्रिकेटर ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक) वृंदा दौड़ा के बेबी शावर सेरेमनी की फोटोज
फिलहाल, हम वृंदा और उनके पति को घर में नन्हा मेहमान आने की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।