टीवी एक्टर विवियन डीसेना मिस्र की एक पूर्व पत्रकार नूरन एली को डेट कर रहे हैं। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।
टीवी के पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो मिस्र की एक पूर्व पत्रकार नूरन एली को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं विवियन ने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, विवियन डीसेना ने कई हिट शोज में काम किया है, जिसमें 'प्यार की ये एक कहानी', ‘शक्ति’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसे सीरियल शामिल हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी हिट है, उतनी ही पर्सनल लाइफ कंट्रोवर्शियल है। उन्हें पहला प्यार अपनी को-स्टार वाहबिज दोराबजी से हुआ था, जिसके बाद इन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 7 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली थी, हालांकि, शादी के 3 साल बाद ये कपल एक-दूसरे से अलग हो गया था। मौजूदा समय में दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। अब विवियन को एक बार फिर प्यार हुआ है, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में बात की है।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने अपने कुकिंग स्किल्स पर दी प्रतिक्रिया, इंफ्लुएंसर के पोस्ट पर किया ये कमेंट)
दरअसल, 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विवियन ने बताया कि, वो साढ़े चार साल से एक रिश्ते में हैं। वह मिस्र की एक पूर्व पत्रकार नूरन एली को डेट कर रहे हैं और उनके साथ घर बसाना चाहते हैं। विवियन का कहना है कि, उनकी असफल शादी अतीत की बात है और वह नूरन के साथ वैवाहिक प्रतिज्ञाओं का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं।
बकौल विवियन, “हां, मुझे नूरन से प्यार हो गया है और हम बहुत जल्द घर बसाने की योजना बना रहे हैं। हमने पहली बार लगभग साढ़े चार साल पहले बातचीत की थी, जब उन्होंने मुझसे एक साक्षात्कार के लिए संपर्क किया था। मैंने अपनी सहमति देने से पहले लगभग तीन महीने तक उन्हें इंतजार कराया था। बाद में, मेरी टीम ने उन्हें मुंबई में काम के लिए बुलाया और मैं उनसे यहां मिला था। हमने दोस्तों के रूप में शुरुआत की, लेकिन जल्दी ही प्यार हो गया। मुझे लगता है कि, मुझे यह महसूस करने में केवल एक महीने का समय लगा कि, मैं उनसे प्यार करता हूं।"
(ये भी पढ़ें- अथिया शेट्टी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड केएल राहुल पर लुटाया प्यार, शेयर की ब्रेकफास्ट की झलक)
बता दें कि, विवियन अपनी पर्सलन लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि, वह नूरन के प्यार में पड़ने से खुद को नहीं रोक पाए। बकौल विवियन, "उनके पास बहुत धैर्य और दृढ़ता है।"
(ये भी पढ़ें- जीजू भरत साहनी ने रणबीर-आलिया को दी शादी की बधाई, कहा- 'आपका सफर ढेर सारे बच्चों से भरा हो')
फिलहाल, हम विवियन डीसेना के लिए बेहद खुश हैं। वैसे, आपको एक्टर की प्रेम कहानी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।