लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर विराट कोहली अभी कुछ वक्त और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और न्यूबोर्न बेबी बॉय अकाय के साथ लंदन में ही रहेंगे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का वेलकम किया है। दोनों की एक प्यारी बेटी वामिका शर्मा कोहली भी है और अब बेटे के आने के बाद उनका परिवार पूरा हो गया है। विराट पिछले काफी समय से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और अब खबर है कि वह अपनी पत्नी व न्यूबोर्न बेबी बॉय के साथ कुछ वक्त और बिताएंगे।
कथित तौर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के दूसरे बच्चे का जन्म लंदन में हुआ है, क्योंकि कुछ स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं होने की वजह से अनुष्का कुछ समय पहले लंदन चली गई थीं, क्योंकि वह अपनी गर्भावस्था को भी दुनिया से छिपाकर रखना चाहती थीं। इसके बाद विराट को अपने बेटे अकाय के जन्म के बाद लंदन की सड़कों पर घूमते हुए भी देखा गया था। खैर, अब ऐसा लग रहा है कि क्रिकेटर अभी कुछ वक्त और लंदन में ही रहेंगे।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत
इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट 23 फरवरी 2024 को रांची में शुरू होने वाला है और विराट कोहली इससे बाहर रहेंगे। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने साझा किया कि उन्हें कोई अंदाज़ा नहीं है कि विराट कब वापस आएंगे।
राठौड़ ने कहा, "केएल राहुल कब वापस आते हैं, विराट कोहली कब आते हैं... हमें नहीं पता कि यह कब होगा। हम उनके (रजत पाटीदार) साथ काफी बातचीत कर रहे हैं। उन्हें एक बात समझनी होगी कि यह खेल इसी तरह काम करता है। वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम में आने के लिए बहुत सारे रन बना रहे हैं।"
2016 में की गई थी Anushka Sharma-Virat के बेटे Akaay के जन्म की भविष्यवाणी, पुरानी पोस्ट हुई वायरल
यह 20 फरवरी 2024 को था, जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे के दुनिया में आने की घोषणा की थी। कपल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर एक पिक्चर नोट पोस्ट किया था और साझा किया था कि वे अपने छोटे राजकुमार 'अकाय' के आगमन के साथ दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उन्होंने आगे बताया था कि वामिका के छोटे भाई का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था। नए माता-पिता ने अपने फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने का भी अनुरोध किया था।
जानें Virat-Anushka की आय के स्रोतों के बारे में, जिनसे उन्होंने बनाई है 1,300 करोड़ की संपत्ति
फिलहाल, अपने परिवार को प्राथमिकता देने के विराट के फैसले पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।