इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का शर्मा संग बेटी वामिका की तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए साल 2021 ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल के घर 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी वामिका (Vamika) का जन्म हुआ। विराट और अनुष्का की बेटी के जन्म को करीब दो महीने होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कपल ने अपनी क्यूट प्रिंसेस का चेहरा अपने फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन फैंस कपल की बेटी का चेहरा देखने को बेताब हैं। इसी बीच आज यानी 08 मार्च 2021 को अपनी पत्नी व बेटी को वीमेन डे विश करते हुए विराट ने वामिका की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पहले तो ये जान लीजिए कि, विराट ने 11 जनवरी 2021 को एक पोस्ट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने शेयर की अपने दूसरे बेटे की पहली झलक, गोद में लेटे हुए दिख रहे 'छोटे नवाब')
अब आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, आज यानी 08 मार्च 2021 को विराट ने अपनी ब्यूटीफुल वाइफ अनुष्का के संग बेटी वामिका की एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल की बेबी गर्ल को अपनी मां के गालों पर नन्हे हाथ रखे हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में अनुष्का प्यार से स्माइल करते हुए अपनी बेटी को ओर देख रही हैं। हालांकि, इस फोटो में भी विराट ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।
इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने अपने कैप्शन में लिखा, “एक बच्चे का जन्म होते देखना इंसान को महसूस होने वाला सबसे अविश्वसनीय और अमेजिंग एक्सपीरियंस है। इसको देखने के बाद आप महिला की सच्ची ताकत और उनकी दिव्यता को समझ पाते हैं और आपको पता चलता है कि भगवान ने उनके अंदर क्यूं एक जीवन बनाया। वो इसलिए क्योंकि वो हम पुरुषों से ज्यादा मजबूत हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत, प्रखर और दयालु महिला को वीमेन डे की शुभकामनाएं और उसको भी जो अपनी मां की तरह बड़ी होने जा रही है। और साथ ही सभी अमेजिंग महिलाओं को वीमेन डे की शुभकामनाएं।” (ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर के साथ एक्सरसाइज करती नजर आईं मीरा राजपूत, कहा- ‘चैलेंज के लिए हमेशा आगे रहते हैं’)
1 फरवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में विराट और अनुष्का अपनी बेबी गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का अपनी बिटिया रानी को गोद में लेकर बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। वहीं विराट के चेहरे पर भी प्यारी सी स्माइल साफ देखी जा सकती है। फोटो में सभी ने सफेद ड्रेस पहना हुआ है। वहीं, दीवार पर गुब्बारे भी सजे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''हम जीवन के तरीके के रूप में प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ रहे हैं, लेकिन इस लिटिल वन ‘वामिका’ ने जिंदगी को पूरी तरीके से एक नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आशीर्वाद- ये ऐसे इमोशंस हैं जिनका कभी-कभी कुछ मिनटों में ही अनुभव हो जाता है। नींद मायावी है, लेकिन हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं। आप सभी को बधाइयों, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए धन्यवाद कर रही हूं।''
ध्यान रहे कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है और पैपराज़ी से अनुरोध किया था कि, जब वे घर के लिए अस्पताल परिसर से बाहर निकल रहे हों, तो उनकी तस्वीरें क्लिक न करें। इससे ये समझा जा सकता है कि, विराट और अनुष्का अपनी बेटी को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। (ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा और शाजा मोरानी की शादी की इनसाइड तस्वीरें आईं सामने, देखें यहां)
फिलहाल, फैंस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं। तो आपको क्रिकेटर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।