हाल ही में, स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वेकेशन से वापस लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका के साथ यूरोप वेकेशन से वापस लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दोनों ने तस्वीरें क्लिक करवाईं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को पैपराजी से दूर रखा और विराट ने फोटोग्राफर्स से बेटी की तस्वीरें क्लिक न करने की अपील भी की। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, विराट और अनुष्का ने काफी दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 चार साल बाद दोनों ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका का स्वागत किया था। जन्म के बाद से ही कपल अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखता है।
(ये भी पढ़ें- न्यूली वेड्स कपल पायल रोहतगी-संग्राम सिंह शादी के बाद लौटे मुंबई, पैपराजी को बांटी मिठाई)
अब आइए आपको कपल का लेटेस्ट वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, जब एयरपोर्ट पर पैपराज़ी अनुष्का और विराट की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे, तो दोनों मुस्कुरा रहे थे। इस दौरान कपल ने बेटी की तस्वीरें क्लिक न करने के लिए मीडिया से विनम्र निवेदन किया। विराट ने कहा, ''प्लीज बेटी का मत लेना।'' यहां देखें इसका वीडियो।
आउटफिट की बात करें, तो हल्के नीले रंग के ढीली डेनिम जींस और जूतों के साथ अनुष्का ग्रे ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट में क्यूट लग रही थीं। वहीं, विराट ने भी कैजुअल लुक अपनाते हुए ग्रे टी-शर्ट के ऊपर जैकेट और ब्राउन कलर के शॉर्ट्स पहने थे। दोनों ने टोपी पहन रखी थी। कैमरों के लिए पोज़ देने के बाद अभिनेत्री ने फोटोग्राफर्स को धन्यवाद दिया।
(ये भी पढ़ें- संजय दत्त को आई मां नरगिस के खाने की याद, बताया- पापा सुनील दत्त बनाते थे 'मटका गोश्त')
अनुष्का और विराट लंदन व पेरिस में छुट्टियां बिताकर वापस लौटे हैं। एक्ट्रेस ने अपने ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने पेरिस में एक होटल की खिड़की पर खड़े होकर एक तस्वीर खिंचवाई थी। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''मेरे सामने वाली खिड़की में...।''
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का अगली बार प्रोसित रॉय की फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अभिनेत्री फिल्म में झूलन की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
फिलहाल, विराट और अनुष्का द्वारा अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने के उनके फैसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।