हाल ही में, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मुंबई की सड़कों पर स्कूटी राइड एंजॉय करते हुए स्पॉट किया गया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के पावर कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में, इस स्टार कपल की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर स्कूटी राइड एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
पहले तो यह जान लीजिए कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली के 'टस्कनी' में एक इंटीमेट शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपने जीवन में बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था। तब से दोनों का जीवन बेटी इर्द-गिर्द ही घूमता है।
(ये भी पढ़ें- नई मां सोनम कपूर ने पैरेंटहुड को बताया खुद का डिसीजन, कहा- 'प्राथमिकताएं बदलती हैं')
विराट और अनुष्का साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दरअसल, 20 अगस्त 2022 को विराट और अनुष्का एड फोटोशूट के लिए मुंबई के एक स्टूडियो पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने बारिश के मौसम में स्कूटी राइड ली। दोनों ने कुछ समय सड़कों पर बिताया। हालांकि, इस दौरान ने दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन फिर भी उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया और अब उनके कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं।
इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। अनुष्का ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं और उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। वहीं विराट ने हरी रंग की शर्ट और काले रंग का ट्राउजर पहना हुआ था। दोनों ने सफेद स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। साथ में कपल बेहद प्यारा लग रहा था।
(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर बनीं मांः बेटे को दिया जन्म, नीतू कपूर ने अनिल और सुनीता को दी बधाई) वैसे, विराट और अनुष्का की तस्वीरें और वीडियोज पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।