हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। विराट ने इस शतक को अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को समर्पित किया। आइए इस बारे में बताते हैं।
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने दुबई में चल रहे 'एशिया कप 2022' में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा करके लगभग तीन साल बाद अपने शतक के सूखे को समाप्त किया। पूरे देश ने पूर्व भारतीय कप्तान के लिए चीयर किया, क्योंकि उन्होंने 61 गेंदों पर 122 रन बनाए। जहां प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर प्यार और आशीर्वाद दिया, वहीं दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना शतक अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका कोहली को समर्पित किया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने अपने बर्थडे से पति शाहिद संग रोमांटिक फोटो की शेयर, 60,000 रुपए की ड्रेस में आईं नजर)
दरअसल, विराट ने मैच के बाद के समारोह में बोलते हुए कहा कि उनका ये शतक उनकी 'स्पेशल गर्ल्स' को समर्पित है। उन्होंने अनुष्का के प्रयासों को स्वीकार किया और कहा कि उन्होंने उनके लिए चीजों को हमेशा पॉजिटिव बनाए रखा और वह उनके शानदार शतक के पीछे की वजह हैं। उनके शब्दों में, ''टीम काफी खुले दिल की और मददगार रही है। मुझे पता है कि बाहर काफी कुछ हो रहा था और मैंने अपनी अंगूठी को चूमा। आप मुझे यहां खड़े देखते हैं, क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरे लिए चीजों को संभावनाओं के रूप में रखा है, वह अनुष्का हैं। यह शतक उनके लिए और हमारी छोटी बेटी वामिका के लिए भी है। जब आपके पास कोई होता है, जो चीजों को समझते हुए बातचीत कर रहा होता है, तो यह अच्छा रहता है और अनुष्का यही कर रही हैं। खेल से दूर समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। जब मैं वापस आया, तो मैं हताश नहीं था। मैं वापस आकर खुश था।''
विराट के 71वें शतक का जश्न मनाते हुए अनुष्का ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने पति के लिए प्यारा कैप्शन लिखा है। अनुष्का ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, ''हमेशा हर चीज में आपके साथ।'' उन्होंने रेड हार्ट और अनंत की इमोजी भी बनाई है।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने गणपति दर्शन से 'प्रसाद चुराते' हुए बेटे जेह के साथ प्यारी तस्वीरें कीं शेयर)
अनुष्का शर्मा वर्तमान में लंदन में अपनी फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इससे पहले भी वह विराट के लिए चीयरलीडर बनी थीं, जब उन्होंने हांगकांग के खिलाफ अर्धशतक बनाया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर ने 11 दिसंबर 2017 को एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था।
(ये भी पढ़ें- 'ये है मोहब्बतें' फेम कृष्णा मुखर्जी ने BF चिराग से नेवी स्टाइल में की सगाई, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग)
फिलहाल, विराट कोहली के स्पीच के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।