हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की वेडिंग पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 27 मार्च 2022 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी मंगेतर विनी रमन के साथ शादी की थी। कपल ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग से लेकर अपनी तमिल शादी तक की तस्वीरों से फैंस को खुश कर दिया था। अब उनकी वेडिंग पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, बीती रात यानी 27 अप्रैल 2022 को ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के लिए आईपीएल टीम ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ ने एक वेडिंग पार्टी आयोजित की थी, जिसमें पूरी टीम अपनी फैमिली के साथ वहां पहुंची थी। ये पार्टी बायो-बबल में आयोजित की गई थी। इसकी कुछ तस्वीरें आरसीबी ने अपने इंस्टा हैंडल पर 28 अप्रैल 2022 को शेयर की हैं। आइवरी कलर के आउटफिट्स में ग्लेन और विनी बेहद प्यारे लग रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे ने बताई रोमित राज से सगाई टूटने की वजह)
हालांकि, ग्लेन और विनी की वेडिंग पार्टी से क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी से सामने आए एक वीडियो में विराट कोहली को दिल खोलकर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर ‘ऊ अंतावा’ गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
28 अप्रैल 2022 को अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति विराट कोहली के साथ ग्लेन और विनी की वेडिंग पार्टी से दो तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ बायो बबल (कोविड से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बबल) में आयोजित हुई शादी को लेकर उन्होंने कहा, “एक बबल में शादी समारोह! अब मुझे लगता है कि, मैंने संभवतः हर समारोह और त्योहार को बबल में देखा और मनाया है!”
(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस आस्था चौधरी ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, पति संग रस्मों को पूरा करती आईं नजर)
इस वेडिंग फंक्शन के लिए अनुष्का शर्मा ने पिंक कलर का सूट पहना था, जिसे उन्होंने एक भारी कढ़ाई की हेमलाइन वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस ने साइड दुपट्टे से अपने लुक को कंप्लीट किया था और महज खुले बालों, चांदबालियों व ग्लैम मेकअप के साथ अपने लुक मिनिमल लेकिन अट्रैक्टिव बनाया था। वहीं, विराट कोहली ने ब्लैक कलर के कुर्ता के साथ व्हाइट पायजामा पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- मां करीना संग 'छोट नवाब' जहांगीर निकले मॉनिंग वॉक पर, ग्रे डूंगरी में दिखे बेहद क्यूट)
फिलहाल, आपको विराट कोहली का डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।