बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) व उनके पति विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए बिना देरी किए देखते हैं उसे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी प्रेंग्नेसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। फैंस से लेकर अनुष्का के पति व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली को भी आने वाले नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में विराट अपनी पत्नी का काफी ख्याल रख रहे हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। फैंस इस वीडियो को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।
वीडियो देखने से पहले ये जान लीजिए कि कोरोना काल होने की वजह से 'आईपीएल-2020' यूएई में खेला जा रहा है, जिसके चलते विराट कोहली यूएई में ही मौजूद हैं। वहीं, अनुष्का भी अपने पति व उनकी टीम आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए यूएई गई हुई हैं, और कई मैचों में उन्हें मैदान पर भी देखा गया है। हाल ही में सीएसके के खिलाफ जब विराट कोहली ने 52 गेंदों पर 90 रन बनाए थे, तो अनुष्का कोहली को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: पहली प्रेंग्रेसी से करीना कपूर ने लिया ये सबक, अब जाकर शेयर किया एक्सपीरियंस)
अब देखते हैं वो वीडियो। दरअसल, हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत चेन्नई सुपरकिंग्स से हुई थी। इस मैच को देखने व विराट एंड कंपनी को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा भी मैदान पर पहुंची थी। जहां वो रेड कलर की ड्रेस और गोल्डन हूप इंयरिंग्स में नजर आई थीं। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट अपनी टीम के साथ मैदान पर हैं, और अनुष्का आरसीबी के स्टैंड्स में। इसी दौरान विराट ने इशारा करते हुए अनुष्का से ये पूछा कि, 'क्या आपने खाना खाया?' वहीं, इसके जवाब में अनुष्का स्टैंड्स से थंब्सअप करती हुई नजर आईं, जिस पर विराट मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बाद दोनों इशारों में कुछ बातें करने लग जाते हैं।
इससे पहले अनुष्का 25 अक्टूबर 2020 को आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चीयर्स करते हुए दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस रेड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में हंसते हुए दिख रहीं अनुष्का शर्मा गार्जियस लग रही हैं। उनकी ये फोटो फैंस को खूब पसंद आई थी। (ये भी पढ़ें: पहली मुलाकात वाली ड्रेस पहनकर काम्या पंजाबी ने मनाया पति शलभ डांग का बर्थडे, देखें खास तस्वीरें)
ये कोई पहली बार नहीं है जब अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हों, ऐसा आए दिन देखने को मिलता रहता है। अनुष्का शर्मा खुद अपने इंस्टाग्राम पर अब तक कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। 19 अक्टूबर 2020 को उन्होंने अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में अनुष्का एक पेड़ के नीचे खड़ी नजर आ रही हैं, और उनके दोनों हाथ जेब में हैं। इस तस्वीर में अनुष्का को धूप लेते हुए देखा जा सकता है। शेयर की गई फोटो में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, साथ ही उनके चेहेर पर प्रेग्रेंसी ग्लो भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर में अनुष्का व्हाइट टीशर्ट के साथ पिंक डंगरी और व्हाइट शूज पहने हुए हैं। फोटो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा था, 'पॉकेट फुल ऑफ सनशाइन।'
अनुष्का के पति व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 18 अक्टूबर 2020 अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की थी। क्रिकेट मैच के बाद थोड़ा रिलैक्स होने के लिए इस कपल ने पूल में जाकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। विराट द्वारा शेयर की गई तस्वीर में विरुष्का एक पूल में हैं, जहां वो रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, इस फोटो में पीछे एक खूबसूरत बिल्डिंग है, और ये तस्वीर सनसैट के समय की है। कुल मिलाकर इस फोटो को परफेक्ट पिक्चर कहा जा सकता है। इस प्यारी तस्वीर को 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्लिक किया था। विराट ने कैप्शन में इस तस्वीर को क्लिक करने के लिए डिविलियर्स को क्रेडिट देते हुए लिखा था, 'फोटो क्रेडिट- एबी डिविलियर्स।'
27 अगस्त 2020 को विराट ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था कि वो और अनुष्का पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में जहां विराट मुस्कुरा रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा था, 'और अब हम तीन, जनवरी 2021 में आगमन।' इस खबर के सामने आते ही कपल को बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया था। (ये भी पढ़ें: 55 लाख का लहंगा पहनकर नेहा कक्कड़ की शादी में पहुंची थीं उर्वशी रौतेला, जानें खासियत)
फिलहाल, अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ यूएई में मौजूद हैं, जहां वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको कपल का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो अवश्य दें।