हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उज्जैन में स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) साल 2023 की शुरुआत से ही लगातार अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) संग धार्मिक स्थलों की यात्राएं कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कपल को महाकाल का जलाभिषेक और पूजा करते हुए देखा जा सकता है।
हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें विराट और अनुष्का उज्जैन के महाकाल की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों 4 मार्च की सुबह मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर पंचामृत से ज्योतिर्लिंग का अभिषेक भी किया। इस दौरान जहां अनुष्का बेबी पिंक कलर की साड़ी में सादगी भरे अंदाज में दिखाई दीं, वहीं विराट कोहली ट्रेडिशनल धोती और गले में गमछा लपेटे हुए रुद्राक्ष की माला पहने हुए भक्ति में रमे हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में कपल कपाट की चौखट पर अन्य भक्तों के साथ बैठकर आरती का आनंद लेते हुए दिखाई दिया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि वह यहां भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भगवान के अच्छे दर्शन हुए। इसके बाद से फैंस ने कपल की खूब तारीफ भी की। जहां एक ने लिखा, 'वे सच में कपल गोल्स देते हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'भगवान विराट की फॉर्म वापस दिला दो।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
इससे पहले, विराट और अनुष्का इस साल की शुरुआत में वृंदावन में अपनी बेटी वामिका के साथ बाबा नीम करौली के आश्रम में गए थे। इसके बाद वह आनंदमई आश्रम भी गए थे, जहां वह संतों से मिले थे। इसके बाद उन्होंने ऋषिकेश की यात्रा की और वहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए थे। अब उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। हालांकि, इस दौरान उनकी बेटी वामिका उनके साथ नहीं थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, विराट और अनुष्का के महाकाल के दर्शन की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।