IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हाल ही में पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किए गए, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL) में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम को आईपीएल के 14वें सीजन में अपने तीन शुरुआती मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने के बाद अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ मैच खेलने हैं। इसके लिए टीम और उनका परिवार चेन्नई से अब मुंबई आ गया है। इसी क्रम में विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। पत्नी और बेटी के साथ सफर करने पर क्रिकेटर को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, चेन्नई से रवाना होने के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान विराट आरसीबी की टीशर्ट पहने हुए नजर आए, वहीं सफेद शर्ट और ब्लू जीन्स पहने अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को अपने सीने से लगाए हुए दिखाई दीं। एयरपोर्ट पर स्पाॅट किए जाने के बाद सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: काजोल बेटी न्यासा के जन्म के वक्त थीं नर्वस, लाडली को बर्थडे विश करते हुए शेयर की वजह)
इस वीडियो पर यूजर्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कोरोना के बीच सफर करने पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लेकिन इस कोविड काल में इन्हें अपनी पत्नी के साथ निकलने की क्या जरूरत थी। घर में रहो स्वस्थ रहो।' ऐसे ही अन्य कई यूजर्स ने विराट-अनुष्का को तमाम तरीके की बातें कहीं। यहां देखें कमेंट के स्क्रीनशाॅट।
ध्यान रहे कि, वैसे तो पूरे देश में कारेाना कहर बरपा रहा है लेकिन महाराष्ट्र में इसकी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच आईपीएल 2021 बायो बबल में खेला जा रहा है और टीमें भी इस बायो बबल में एक शहर से दूसरे शहर ट्रेवल कर रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अब दो मैच मुंबई में खेलने हैं। चेन्नई और मुंबई के बाद आईपीएल टीमों का अगला पड़ाव अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम होगा।
मुंबई पहुंचने के बाद विराट कोहली ने 20 अप्रैल 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लवली वाइफ अनुष्का शर्मा संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में विराट, अनुष्का के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में सिर्फ दिल की इमोजी बनाई है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने शेयर की अपनी शादी की थ्रोबैक फोटो, काफी क्यूट दिख रहा कपल)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर इसी साल जनवरी में बेटी वामिका का जन्म हुआ था। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में दानिश सॉल्ट को दिए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने पिता बनने का अनुभव शेयर किया था। विराट कोहली ने कहा था, ‘चीजें काफी तेजी से बदलती हैं। आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हर चीज बदल जाती है। आपको एक और जीवन की देखभाल करने के लिए गठबंधन करना होता है, जो मुख्य रूप से मां पर निर्भर होता है, लेकिन यह जिम्मेदारी पिता पर भी होती है। माता-पिता दोनों मिलकर बच्चे की देखभाल करते हैं। अब माहौल पूरी तरह बदल गया है, जो हम दोनों (मुझे और अनुष्का) को पसंद आ रहा है।’ इसके आगे विराट कोहली ने कहा था कि, ‘यह एक ऐसा संबंध है, जो उन सभी अनुभव से अलग है, जो हमने पहले लिए हैं। बस अपने बच्चे को मुस्कुराते हुए देखने के लिए, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। मैं बता नहीं सकता हूं कि, मुझे अंदर से कैसा फील होता है। यह बहुत ही अमेजिंग समय है।’ (ये भी पढ़ें: देबिना बनर्जी ने शेयर कीं पति गुरमीत चौधरी के साथ रोमांटिक फोटोज, पत्नी को किस करते नजर आए एक्टर)
अनुष्का शर्मा ने 1 फरवरी 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में विराट और अनुष्का अपने बेबी गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का अपनी बिटिया रानी को गोद में लेकर बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। वहीं, विराट के चेहरे पर भी प्यारी सी स्माइल साफ देखी जा सकती है। फोटो में सभी ने सफेद ड्रेस पहना हुआ है। वहीं, दीवार पर गुब्बारे भी सजे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'हम जीवन के तरीके के रूप में प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ रहे हैं, लेकिन इस लिटिल वन ‘वामिका’ ने जिंदगी को पूरी तरीके से एक नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आशीर्वाद- ये ऐसे इमोशंस हैं जिनका कभी-कभी कुछ मिनटों में ही अनुभव हो जाता है। नींद मायावी है, लेकिन हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं। आप सभी को बधाइयों, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए धन्यवाद कर रही हूं।'
फिलहाल, विराट कोहली द्वारा इस कोरोना महामारी संक्रमण काल के दौरान फैमिली टूर करने को लोग घोर लापरवाही मानते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। तो इस पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।