Vinod Kambli की खराब आर्थिक स्थिति: करोड़ों में थी कमाई, अब प्रतिदिन 1000 की पेंशन पर कर रहे गुजारा

यहां हम आपको पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की कमाई और इनकम सोर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जो मौजूदा समय में गंभीर फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 7, 2024 | 12:33:09 IST

विनोद कांबली (Vinod Kambli) को भारतीय क्रिकेट इतिहास के उन कुछ क्रिकेटर्स में से एक माना जाता है, जिनमें विश्व क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में शुमार होने की क्षमता थी। एक बार एक न्यूज़ पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में कपिल देव (भारत के महान ऑलराउंडर्स में से एक) ने भी यह बात स्वीकार की थी। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा था कि विनोद कांबली में भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम बनने की क्षमता थी।

ADVT
ADVT

हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने उसी इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के करियर की तुलना करते हुए कहा था, "सचिन तेंदुलकर प्रतिभा और कड़ी मेहनत का एक उदाहरण हैं, अगर आप प्रतिभाशाली हैं, लेकिन कड़ी मेहनत नहीं करते हैं, तो आप विनोद कांबली की राह पर चल सकते हैं।" सिर्फ़ कपिल देव ही नहीं, अतीत और वर्तमान के कई क्रिकेटर्स ने विनोद कांबली के बारे में यही कहा है।

कपिल देव के विश्लेषण में कोई संदेह नहीं है, लेकिन अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव के बावजूद विनोद कांबली के नाम अभी भी कई रिकॉर्ड हैं। क्रिकेटर विनोद कांबली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए केवल 100 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले, लेकिन यह उनके लिए खेल पर अपनी छाप छोड़ने के लिए पर्याप्त था। विनोद कांबली ने 262 के उच्चतम स्कोर के साथ 10,000 रन बनाए और लिस्ट ए क्रिकेट में 6,500 से अधिक रन बनाए।

ADVT.
ADVT.

विनोद कांबली एक वीडियो में चलने में दिख रहे हैं असमर्थ

हर कोई विनोद कांबली के करियर और अपनी जनरेशन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होने के बावजूद उनके पतन से वाकिफ है। खैर, आज हम अतीत में नहीं जा रहे हैं। इसके बजाय हम उनकी वर्तमान स्थिति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस समय विनोद कांबली का एक हालिया वीडियो इंटरनेट पर हलचल मचा रहा है, जिसमें उन्हें चलने में भी संघर्ष करते हुए देखा गया।

ADVT.
ADVT.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली काफी कमज़ोर दिख रहे थे, उन्हें दो लोगों ने उठाया था, जिन्होंने उन्हें कुर्सी पर बैठाने में मदद की। इस वीडियो ने दुनिया भर के कई क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया, जिन्होंने तुरंत BCCI व सचिन तेंदुलकर को टैग किया और उनसे विनोद कांबली के स्वास्थ्य का ध्यान रखने का अनुरोध किया। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 52 वर्षीय कांबली शायद शारीरिक बीमारियों या किसी अन्य चीजों से जूझ रहे हैं।

विनोद कांबली का फाइनेंशियल बैकग्राउंड: BCCI से मिलती है 30,000 रुपए की पेंशन

विनोद कांबली के फाइनेंशियल स्टेटस के बारे में बात करें, तो वे कथित तौर पर अपने जीवन में एक बड़े संकट से गुजर रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने 'खेल भारती स्पोर्ट्स अकादमी' के नाम से एक स्पोर्ट्स अकादमी खोली थी और वहां कोच के रूप में काम करना शुरू किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई के 'BKC' में 'MCA अकादमी' में हेड कोच के रूप में भी काम किया है। उन्होंने कई ब्रांडों के साथ भी कोलैबोरेट किया और महामारी से पहले पॉडकास्ट की एक सीरीज में भी दिखाई दिए। हालात बहुत अच्छे नहीं थे, लेकिन उनके कंधों पर कोई बड़ा प्रेशर नहीं था।

ADVT.
ADVT.

म​हामारी के दौरान उन्हें शारीरिक और आर्थिक रूप से बहुत नुकसान उठाना पड़ा। कई रिपोर्टों के अनुसार, कोविड-19 के बाद उनके पास कोई नौकरी नहीं थी और उनकी आय के ज़्यादातर स्रोत बंद हो गए थे। करोड़ों की कमाई और कथित तौर पर 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति वाले विनोद कांबली आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे थे और इस समय उनकी आर्थिक स्थिति सबसे खराब थी।

'आज तक' की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांबली सिर्फ़ 30,000 रुपए की पेंशन पर गुज़ारा कर रहे हैं, जो उन्हें BCCI से मिलती है। महामारी के बाद उनकी नौकरी चली गई और वे नई नौकरी नहीं ढूंढ़ पाए। हर साल बीतने के साथ उनकी ताकत भी कम होती जा रही है और वे पहले की तरह अथक परिश्रम नहीं कर पाते।

जब विनोद कांबली ने खुलासा किया था कि सचिन तेंदुलकर ने उनकी की है काफी मदद

एक बार एक न्यूज़ पोर्टल के साथ एक पुराने इंटरव्यू में विनोद कांबली ने वित्तीय सहायता के लिए सचिन तेंदुलकर से संपर्क करने की संभावना पर चर्चा की थी। हालांकि, क्रिकेटर ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उनके बचपन के दोस्त को उनकी फाइनेंशियल क्राइसिस के बारे में अच्छी तरह से पता है, लेकिन वह उनसे फिर से मदद नहीं मांगना चाहते हैं।

कारण बताते हुए विनोद कांबली ने साझा किया था कि सचिन ने उनकी पहले ही काफी मदद की है और वह वित्तीय मदद के लिए उनसे फिर से संपर्क नहीं करना चाहते हैं। कांबली की शादी एंड्रिया हेविट से हुई है और उनके दो बच्चे जीसस और जोहाना हैं। हमने कांबली को अक्सर अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा है।

खैर, हम उम्मीद करते हैं कि विनोद कांबली का जीवन समय के साथ बेहतर हो जाएगा। तो क्रिकेटर के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'