हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने अपने बेटे के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) ने साल 2016 में अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर धीरज धूपर से शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद 10 अगस्त 2022 को विन्नी और धीरज एक बेटे के माता-पिता बने थे। कपल ने अपने बेटे का नाम जैन (Zayn) रखा है। मौजूदा समय में दोनों अपनी पैरेंटहुड लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं और अक्सर इसकी प्यारी तस्वीरें झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
इसी क्रम में आज यानी 27 नवंबर 2022 को विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे जैन के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। तस्वीर में विन्नी ग्रीन ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं उनके लाडले बेटे ब्लै व्हाइट डांगरी और कैप में अच्छे दिख रहे हैं। हालांकि, इसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। विन्नी अपने बेटे को लाड़ प्यार करती दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''एक छोटे से चेहरे में भगवान की सारी कृपा।''
सिर्फ विन्नी अरोड़ा ही नहीं, धीरज धूपर भी अपने लाडले के साथ क्यूट फोटोज शेयर करते रहते हैं। 14 सितंबर 2022 को धीरज धूपर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि धीरज अपने बेटे को प्यार से किस कर रहे थे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरी खुशहाल जगह।'
वहीं, विन्नी अरोड़ा ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टा अकाउंट से एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में वह अपने पति धीरज व बेटे के साथ नजर आ रही थीं। इस फैमिली फोटो को शेयर करते हुए विन्नी ने लिखा था, 'Zayn ने हमारी लाइफ और फैमिली फोटो को पूरा किया है।' धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको विन्नी द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।