हाल ही में, अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी लेडीलव शीतल ठाकुर की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई, जिसका वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से लाखों दिलों पर राज करने वाले टैलेंटेड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massy) रजिस्टर्ड शादी के बाद जल्द ही परंपराओं के साथ अपनी लेडीलव शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) से शादी करने वाले हैं। आज यानी 18 फरवरी 2022 को कपल की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई, जिसकी एक झलक सामने आई है।
पहले ये जान लीजिए कि, विक्रांत मैसी अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर के साथ वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2022 को कोर्ट मैरिज के जरिए शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने साल 2019 में ही सगाई की थी और अब पूरे रीति-रिवाज के साथ ये कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने कहा- 'मैं रणबीर से गहराई से प्यार करती हूं', बताया खुशहाल रिश्ते का राज)
शादी से पहले 18 फरवरी 2022 को विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में विक्रांत अपनी होने वाली दुल्हन शीतल ठाकुर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान विक्रांत व्हाइट आउटफिट में हल्दी में सराबोर हैं, जबकि शीतल ठाकुर येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों अपनी हल्दी पर दिल खोलकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 14 फरवरी 2022 को विक्रांत और शीतल ने अपने वर्सोवा स्थित घर पर रजिस्टर्ड वेडिंग किया था। अभी कुछ ही दिन पहले की बात है, जब विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी की तारीख तय की थी और यह उनके परिवार के सामने एक गुपचुप तरीके से हुई रस्म थी। जोड़े के करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि, "विक्रांत और शीतल ने आज अपने वर्सोवा घर पर एक रजिस्टर्ड मैरिज का विकल्प चुना। उन्होंने कुछ दिन पहले इस तारीख को तय किया था। उनके परिवार बेहद खुश हैं।"
'बॉम्बे टाइम्स' के साथ एक पुराने साक्षात्कार में अभिनेता ने खुलासा किया था कि, वह 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी करने वाले थे। इसके बारे में बात करते हुए कि, कैसे महामारी के प्रकोप ने उनकी शादी की योजना को आगे बढ़ाया, विक्रांत ने कहा था, "अगर लॉकडाउन नहीं होता तो मेरी शादी हो चुकी होती। यही एक चीज है, जिसने मुझे कुछ महीनों के लिए पीछे धकेल दिया।"
(ये भी पढ़ें- बॉबी देओल बोले- 'हमें नहीं थी गर्लफ्रेंड बनाने की आजादी, बेटों को दूंगा स्वतंत्र माहौल')
फिलहाल, विक्रांत और शीतल की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। वैसे, आपको उनकी हल्दी सेरेमनी का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।