एक्टर विक्रांत मैसी अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से कोर्ट मैरिज करने के बाद ट्रेडिशनल वेडिंग करेंगे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' फेम विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने वैलेंटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी 2022 को अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ एक रजिस्टर्ड मैरिज के माध्यम से शादी के बंधन में बंध गए थे। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि, यह जोड़ा जल्द ही एक पारंपरिक शादी करेगा। विक्रांत पिछले कई सालों से शीतल ठाकुर को डेट कर रहे थे।
(ये भी पढ़ें- Disha Parmar से बेबी चाहते हैं Rahul Vaidya, एक्ट्रेस ने दिया जवाब तो, सिंगर ने शेयर किया बेबी प्लान)
विक्रांत और शीतल ने वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले सीज़न में एक साथ काम किया था। हालांकि, कपल 2015 से डेटिंग कर रहा है। विक्रांत और शीतल ने साल 2019 में सगाई की थी। 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद कपल ने अब आखिरकार शादी करने का संकल्प लिया है।
'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर वैलेंटाइन डे पर एक रजिस्टर्ड मैरिज के बाद एक पारंपरिक शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। ये समारोह उनके कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन गर्लफ्रेंड संग तमिल परंपराओं से करेंगे शादी, जानिए कौन हैं विनी रमन?)
'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, 14 फरवरी 2022 को विक्रांत और शीतल ने अपने वर्सोवा स्थित घर पर रजिस्टर्ड वेडिंग किया था। अभी कुछ ही दिन पहले की बात है जब विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी की तारीख तय की थी और यह उनके परिवार के सामने एक गुपचुप तरीके से हुई रस्म थी। जोड़े के करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि, "विक्रांत और शीतल ने आज अपने वर्सोवा घर पर एक रजिस्टर्ड मैरिज का विकल्प चुना। उन्होंने कुछ दिन पहले इस तारीख को तय किया था। उनके परिवार बेहद खुश हैं।"
'बॉम्बे टाइम्स' के साथ एक पुराने साक्षात्कार में अभिनेता ने खुलासा किया था कि, वह 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी करने वाले थे। इसके बारे में बात करते हुए कि, कैसे महामारी के प्रकोप ने उनकी शादी की योजना को आगे बढ़ाया, विक्रांत ने कहा था, "अगर लॉकडाउन नहीं होता तो मेरी शादी हो चुकी होती। यही एक चीज है, जिसने मुझे कुछ महीनों के लिए पीछे धकेल दिया।"
जब विक्रांत और शीतल ने अपने रिश्ते को एक साल पूरा किया था, तब वे एक क्यूट डिनर डेट पर गए थे। शीतल ने अपनी पागल रात से एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी, और वे व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट को इस तरह कैप्शन दिया था, "#datenight #onemadyear #mysoldierboy #keeperitsimple #whitelove #happiness #lettherebelove।"
टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत मैसी के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, उन्होंने ‘धर्म वीर’, ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ और ‘कबूल है’ जैसे हिट सीरियल्स किए हैं। विक्रांत ने फिल्म ‘लुटेरे’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। विक्रांत ने ‘मिर्जापुर’, ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल’ सीजन 1 व 2 वेब सीरीज में शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। विक्रांत की अपकमिंग मूवी 'गैसलाइट' और 'ब्लैकआउट' है।
खैर, हम विक्रांत और शीतल को दूल्हा और दुल्हन के रूप में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।