टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान एक बेटी के पिता बन गए हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी लाडली की एक फोटो शेयर करते हुए उसके नाम की घोषणा की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
टीवी शो 'जाना ना दिल से दूर' में 'अथर्व' के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर विक्रम सिंह चौहान (Vikram Singh Chauhan) पापा बन गए हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, टीवी सीरियल 'ये जादू है जिन्न का', 'एक दीवाना था' और फिल्म 'मर्दानी 2', 'केसरी' और 'उड़ता पंजाब' में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके विक्रम सिंह चौहान ने 27 अप्रैल 2021 को स्नेहा शुक्ला (कॉर्पोरेट वकील) के साथ शादी रचाई थी। विक्रम ने अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर पत्नी स्नेहा की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अब वह पिता बन चुके हैं।
(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की भांजी इशिता सालगांवकर कर रही हैं दूसरी शादी, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति)
दरअसल, 8 मई 2022 को मदर्स-डे के मौके पर विक्रम सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही एक्टर ने बताया है कि, वह एक बेटी के पिता बने हैं, जिसका जन्म 2 मई 2022 को हुआ है। इसके साथ ही विक्रम ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मेरा एक टुकड़ा। 'सिया' 02.05.2022'
पिछले दिनों, विक्रम ने 'बॉम्बे टाइम्स' से अपने आने वाले बेबी के बारे में बात करते हुए कहा था, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने इसकी इस तरह से योजना नहीं बनाई थी, लेकिन हम इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। यह हमारा हनीमून बेबी है। स्नेहा और मैं दोनों माता-पिता बनने के लिए उत्सुक हैं।”
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की पहली तस्वीर, 100 दिनों बाद NICU से लाईं घर)
विक्रम ने अपने रास्ते में आने वाली नई जिम्मेदारियों के बारे में बात करते हुए कहा था कि, ''मैं इसे एक जिम्मेदारी के तौर पर नहीं देखता। मैं अब कई सालों से काम कर रहा हूं और हमेशा अपने बच्चे के लिए रहूंगा। इसलिए मैं सीमित परियोजनाओं में काम करना पसंद करूंगा। इसके अलावा, जीवन दयालु रहा है और अगर मैं काम नहीं कर रहा हूं, तो भी मैं स्टॉक और अन्य व्यावसायिक परियोजनाओं में निवेश करता हूं, जो मेरी मदद करते हैं। स्नेहा एक कामकाजी पेशेवर भी हैं और अपने कार्यालय में एक टीम का नेतृत्व करती हैं। अभिनय मेरा जुनून है और यह मेरे जीवन में और अधिक रचनात्मकता लाता है।"
फिलहाल, हम भी विक्रम को पापा बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।