Nayanthara के बर्थडे पर पति Vignesh ने गिफ्ट की 2.69 करोड़ की कार, एक्ट्रेस ने शेयर की पहली तस्वीर

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने इस महीने की शुरुआत में अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर उन्हें अपने पति से एक शानदार तोहफा मिला था। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Nov 30, 2023 | 12:53:38 IST

'जवान' अभिनेत्री नयनतारा (Nayanthara) ने 18 नवंबर 2023 को अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। अब उन्होंने अपने पति व फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन द्वारा दिए गए बर्थडे गिफ्ट ​का खुलासा किया है। विग्नेश ने अपनी लविंग वाइफ को बिल्कुल नई 'मर्सिडीज मेबैक' कार तोहफे में दी है, जिसकी कीमत 2.69 करोड़ रुपए है। 

ADVT
ADVT

विग्नेश शिवन ने पत्नी नयनतारा को गिफ्ट की मर्सिडीज मेबैक' कार

दरअसल, 29 नवंबर 2023 को नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई शानदार कार की कुछ तस्वीरें साझा कीं। अपने पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, ''घर में आपका स्वागत है ब्यूटी। मेरे प्यारे पति @wikkiofficial इस सबसे प्यारे बर्थडे गिफ्ट के लिए धन्यवाद, लव यू।''

नयनतारा की मर्सिडीज मेबैक की कीमत

'मर्सिडीज मेबैक' कार की बेस प्राइस 2.69 करोड़ रुपए से शुरू होती है और टॉप-एंड कार की कीमत 3.40 करोड़ रुपए है।

ADVT.
ADVT.

ईशा अंबानी-आनंद से नयनतारा-विग्नेश तक, ये सेलेब कपल्स हैं जुड़वा बच्चों के माता-पिता। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नयनतारा और विग्नेश शिवन की पर्सनल लाइफ

नयनतारा और विग्नेश जून 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल ने अक्टूबर 2022 में घोषणा की थी कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। बाद में नयनतारा ने एक पुरस्कार समारोह में अपने बच्चों के नाम का खुलासा किया था। इस साल की शुरुआत में एक कार्यक्रम में 'जवान' अभिनेत्री ने घोषणा की थी कि उन्होंने अपने बेटों का नाम Uyir Rudronil N Shivan और Ulag Dhaivag N Shivan रखा है।

ADVT.
ADVT.

नयनतारा-विग्नेश शिवन के वरमाला और मंगलसूत्र मोमेंट की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नयनतारा का वर्क फ्रंट

नयनतारा ने इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा फीडबैक मिला और इसने विश्व स्तर पर 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। इस बीच, 'हिंदुस्तान टाइम्स' ने हाल ही में बताया कि नयनतारा को फिल्म 'कर्ण' में मुख्य भूमिका के लिए विचार किया जा रहा है। उनकी अभिनय क्षमता से प्रभावित राकेश ओमप्रकाश मेहरा कथित तौर पर उन्हें अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल करने के इच्छुक हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ADVT.
ADVT.

इसके अलावा, नयनतारा तमिल नाटक 'अन्नपूर्णानी - द गॉडेस ऑफ फूड' में दिखाई देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन नवोदित नीलेश कृष्णा ने किया है। इसमें जय भी मुख्य भूमिका में हैं, जो एटली की 2013 की फिल्म 'राजा रानी' के बाद इस जोड़ी के ऑन-स्क्रीन रियूनियन का प्रतीक है।

फिलहाल, विग्नेश शिवन द्वारा नयनतारा को दिया गया बर्थडे गिफ्ट आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा