बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने हाल ही में, अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी संग गुपचुप सगाई कर ली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
‘कमांडो’ और ‘खुदा हाफिज’ जैसी फिल्मों से लाखों फैंस का दिल जीतने वाले एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अब अपनी जिंदगी के नए सफर की ओर चल पड़े हैं। जी हां, एक्टर ने अपनी जिंदगी के प्यार यानी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) संग सीक्रेट सगाई कर ली है। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, पिछले कुछ समय से विद्युत जामवाल का नाम मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से जोड़ा जा रहा था। दोनों को कभी साथ में वेकेशन पर स्पॉट किया जाता, तो कभी वो डिनर डेट पर स्पॉट होते। हालांकि, विद्युत और नंदिता ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। वहीं, अब दोनों की गुपचुप सगाई ने फैंस को हैरान कर दिया है।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे तैमूर को बताया- 'दिल तोड़ने वाला', शेयर की मजेदार फोटो)
दरअसल, बीते दिन दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इन तस्वीरों में विद्युत अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता के साथ ताज महल के सामने कैमरे के लिए पोज देते हुए देखे जा सकते हैं। इस दौरान जिसने सभी का ध्यान खींचा था, वो नंदिता की उंगली में मौजूद डायमंड रिंग थी, जिसके बाद से लोग कयास लगा रहे थे कि, दोनों ने सगाई कर ली है। यही नहीं, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर दोनों की फोटोज का एक कोलाज शेयर करते हुए कपल को सगाई की बधाई भी दी थी।
अब ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में एक सोर्स ने विद्युत और नंदिता की सगाई की पुष्टि की है। सोर्स के मुताबिक, सगाई कुछ दिन पहले हुई थी और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। विद्युत से पहले, नंदिता एक्टर डीनो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में थीं। कई बार दोनों के बीच ब्रेकअप भी हुआ था, लेकिन वे फिर से मिल गए थे। हालांकि, अब नंदिता ने ऑफिशियली डीनो मोरिया से ब्रेकअप कर लिया है और अब वो विद्युत के साथ हैप्पी रिलेशनशिप फेज को एंजॉय कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- सुयश राय ने पिता बनने से पहले सीख लिया था डायपर बदलना, बहन श्रुति ने बताया मजेदार किस्सा [Exclusive])
सोर्स का ये भी कहना है कि, नंदिता और विद्युत के रिलेशनशिप को महज 5 महीने ही बीते हैं। दोनों के बीच तुरंत अटैचमेंट हुआ और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। ये एक तरह का ‘चट मंगनी पट ब्याह’ लगता है। हालांकि, सगाई तो हो चुकी है, अब देखना बाकी है कि, दोनों शादी कब तक करते हैं। माना जा रहा है कि, वे जल्द शादी भी कर सकते हैं।
विद्युत जामवाल के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, 40 साल के एक्टर विद्युत ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स’ से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म ‘कमांडो’ सीरीज से मिली थी। विद्युत दुनिया के शानदार मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं। इसके साथ ही वो एक स्टंट परफॉमर भी हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘द पॉवर’ में देखा गया था।
(ये भी पढ़ें- साउथ स्टार दुलकर सलमान पत्नी अमल के बर्थडे पर हुए रोमांटिक, तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा नोट)
फिलहाल, हम भी विद्युत और नंदिता को उनकी सगाई की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।