बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी ने एक्टर के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने जब से अपनी गर्लफ्रेंड व फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) से सगाई की है, तब से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। हाल ही में, इस कपल ने दिवाली का त्योहार भी साथ मनाया, जिसकी तस्वीरें नंदिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 13 सितंबर 2021 को विद्युत जामवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी थी। शेयर की गई पहली फोटो में वह नंदिता के साथ दीवार पर चढ़ते नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो ताज महल के सामने की है, जिसमें दोनों ताज की तरफ देखते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में लिखा था, ''कमांडो स्टाइल में किया। 💍 01/09/21।'' वहीं, नंदिता ने भी सोशल मीडिया पर इन्हीं दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था, ''उन्हें अब और लटकाए नहीं रख सकती...आखिरकार हां कह दिया!! 1-9-21।''
(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने पति विराट के बर्थडे पर रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट)
अब आपको दिखाते हैं विद्युत और नंदिता के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें। दरअसल, नंदिता महतानी ने 05 नवंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मंगेतर विद्युत जामवाल के साथ दिवाली नाइट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में दोनों झूले पर बैठे हुए हैं, जिसमें दोनों कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दोनों किसी पूल साइड के किनारे नजर आ रहे हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में भी दोनों अलग-अलग पोज में देखे जा सकते हैं।
इसके कैप्शन में नंदिता ने लिखा है, “प्यार और रोशनी। हैप्पी दिवाली।”
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर का बेटे जेह ने फोटो खिंचवाने के दौरान भटकाया ध्यान, देखें दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें)
इससे पहले, 'बॉलीवुड बबल' से बात करते हुए विद्युत ने खुलासा किया था कि, वह इस समय अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर का आनंद ले रहे हैं। अभिनेता ने कहा था कि, वह अपनी ओर जो कुछ भी आ रहा है उसे खुले हाथों से गले लगा रहे हैं। नंदिता से सगाई करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि, वह किसी को कमिट करना चाहते थे और वह इससे काफी खुश हैं।
विद्युत ने आगे विस्तार से बताया था कि, वह उन लोगों में से नहीं हैं, जो अपने रिश्तों के बारे में बात नहीं करते हैं, वह 'जस्ट फ्रेंड्स' टैग के पीछे छिपना पसंद नहीं करते हैं। अभिनेता ने स्वीकार किया था कि, वह नंदिता के बारे में बात करना पसंद करते हैं। उनके अनुसार मनुष्य को अपने हर कार्य पर गर्व करना चाहिए।
(ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर GF मलाइका के लिए दिखे प्रोटेक्टिव, आलिया-रणबीर समेत सितारों संग दिवाली के बाद की पार्टी)
फिलहाल, विद्युत और नंदिता की दिवाली की तस्वीरें वाकई काफी खूबसूरत हैं। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तो आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।