धोनी की लाडली बेटी जीवा का स्टेडियम में पापा-पापा चिल्लाते वीडियो आया समाने, देखें मजेदार वीडियो

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जीवा स्टेडियम में पापा-पापा चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Mar 28, 2021 | 19:06:52 IST

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पापा और बेटी का रिश्ता काफी मजबूत होता है। एक पिता के लिए उसकी बेटियां किसी परी से कम नहीं होती हैं, तो वहीं पिता भी बेटियों के लिए ‘सुपर हीरो’ होते हैं, जो दुनिया से उसकी रक्षा करते हैं। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत में कई ऐसी पापा और बेटी की जोड़ियां मौजूद हैं, जो अपने स्पेशल बॉन्ड के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी क्यूट बेटी जीवा (Ziva Dhon) का नाम भी शामिल है। धोनी अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर कई बार देखने को मिली है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जीवा अपने पापा के लिए चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

ADVT
ADVT

पहले आप ये जान लीजिए कि, फेमस कपल्स में से एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई। (ये भी पढ़ें- बड़ी दर्दभरी रही मधुबाला की लाइफ: नसीब में तो थे दो प्यार, लेकिन अंतिम समय में किसी ने नहीं दिया साथ)

ADVT.
ADVT.

आइए अब आपको जीवा का वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, हमारे हाथ सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो लगा है, जिसमें जीवा अपने पापा के लिए चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो जीवा के फैन पेज 'Ziva Sakhi Dhoni' पर 2 अक्टूबर 2020 को शेयर किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जीवा एक कुर्सी पर खड़ी होकर चिल्ला रही हैं और उनकी मम्मा साक्षी उन्हें बैठाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन क्यूट जीवा अपनी मां की बात ना मानते हुए जोर-जोर से ‘पापा-पापा’ चिल्लाने लगती हैं। इतना ही नहीं, वह कुर्सी से नीचे उतरकर भी ‘पापा-पापा’ चिल्लाने लगती हैं। यह वीडियो साल 2020 के आईपीएल मैच के समय का है। जीवा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। (ये भी पढ़ें- अभिनेता मदन पुरी के बेटे की शादी में पहुंची थीं एक्ट्रेस मीना कुमारी, यहां देखें अनदेखी तस्वीर)

जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से 31 जनवरी 2021 की देर रात एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जीवा के पास ढेर सारी सब्जियां टेबल पर रखी हुई हैं और क्यूट जीवा अपनी मां को सारी सब्जियों के नाम बताते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि टमाटर उन्हें बेहद पसंद है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था, ‘सब्जियों के लिए प्यार।’ (ये भी पढ़ें- पिता राज कपूर, मां कृष्णा और बहन रितु के साथ रणधीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने)

फिलहाल, 6 साल की क्यूट जीवा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके इस अकाउंट को उनकी मां साक्षी सिंह धोनी और पापा एमएस धोनी संभालते हैं। तो आपको जीवा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।    

ADVT.
ADVT.

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां