कैटरीना संग शादी के बाद कैसा महसूस करते हैं विक्की कौशल? एक्टर बोले- 'यह सही जा रहा है'

हाल ही में, अभिनेता विक्की कौशल ने बताया है कि, अपनी लेडीलव कैटरीना कैफ संग शादी के बाद वह कैसा महसूस करते हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jun 23, 2022 | 13:36:50 IST

स्टार कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने दिसंबर 2021 में अचानक शादी करने का फैसला किया था। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। हाल ही में, विक्की कौशल ने खुलासा किया है कि, जब उन्होंने अपने दोस्त को कैटरीना संग अपनी शादी के बारे में बताया था, तो उनका क्या रिएक्शन था। यही नहीं, अभिनेता ने ये भी बताया कि, वह शादी के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

ADVT
ADVT

पहले ये जान लीजिए कि, विक्की का कैटरीना कैफ पर क्रश था। शादी से पहले कई बार विक्की कौशल ने जाहिर किया था कि, उनका कैटरीना पर क्रश है। हालांकि, कैसे दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को गुपचुप डेट किया था और 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी कर ली थी। दोनों अपने-अपने वेडिंग लुक में रॉयल कपल लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अकेली पड़ गई हैं नीतू कपूर! कहा- 'मेरे साथ कोई नहीं रहता')

ADVT.
ADVT.

अब आपको विक्की कौशल के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, IIFA इवेंट में विक्की ने एक मजेदार सेगमेंट के लिए कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला के साथ बातचीत की। इस दौरान अभिनेता से पूछा गया कि, वह एक विवाहित व्यक्ति के रूप में कैसा महसूस करते हैं। इस पर एक्टर ने कहा, "यह सही जा रहा है। मैं वास्तव में व्यवस्थित महसूस करता हूं। चाहे मेरा व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन हो, भगवान हमेशा दयालु रहे हैं।"

ADVT.
ADVT.

जब विक्की से पूछा गया कि, कैटरीना कैफ से उनकी शादी पर उनके दोस्तों की क्या प्रतिक्रिया है। तब उन्होंने शर्माते हुए कहा कि, अब उन्हें अपने दोस्तों के रिएक्शन की आदत हो गई है। एक्टर ने कहा, “अब वे इसके बारे में शांत हैं।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, उनकी शादी में लोगों ने उन्हें 'सबसे अच्छे दूल्हे' के रूप में टैग किया था।

'मनमर्जियां' अभिनेता ने कहा कि, समारोह के दौरान वह आखिर समय तक अपने शॉर्ट्स और टी शर्ट में घूम रहे थे, जबकि उनके दोस्त शेरवानी में घूम रहे थे। यही नहीं, एक्टर ने कहा कि, उनकी शादी के वो तीन दिन उनके जीवन के 'सबसे अच्छे दिन' थे।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस : NCB ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, विक्की कौशल पत्नी कैटरीना कैफ संग शादी के बाद काफी बदल गए हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'