हाल ही में, हमें वरुण धवन का एक बेहद खास वीडियो मिला, जिसमें एक्टर एक शटरबग को बर्थडे गिफ्ट के रूप में अपनी घड़ी देते नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं।
वरुण धवन (Varun Dhawan) बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं, जो अपनी एक्टिंग स्किल्स और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पर्सनल लाइफ का बात करें, तो वह और उनकी पत्नी नताशा दलाल जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। 2021 में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे कपल ने फरवरी 2024 में अपनी गुड न्यूज शेयर की थी।
वरुण धवन अपने विनम्र, मैच्योर और लोगों के साथ अपने प्यारे व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। इसका सबूत एक बार फिर तब मिला, जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान, पैपराजी में किसी ने उन्हें बताया कि आज उनके एक साथी का बर्थडे है। इस पर वरुण ने जो किया, उसने फैंस को खुश कर दिया।
वरुण धवन के कई फैनपेजों में से एक द्वारा साझा किए गए वीडियो में अभिनेता को एक व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेज और ब्राउन कलर के पैटर्न वाले बैगपैक के साथ स्टाइल किया था। वरुण को मुंबई एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर चेकिंग-इन लाइन में खड़े देखा गया, जब एक पैप ने उन्हें बताया कि आज उनके एक अन्य साथी का जन्मदिन है। इसके बाद वरुण ने पलटकर बर्थडे बॉय को गले लगा लिया।
वरुण और नताशा दलाल की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शटरबग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के बाद, वरुण पीछे मुड़े और अपनी सिल्वर रिस्ट वॉच खोल दी। इसके बाद वरुण ने शटरबग को साइड से पकड़ लिया और चुपचाप उसे अपनी घड़ी दे दी और एयरपोर्ट की ओर आगे बढ़ गए। वरुण ने यह सुनिश्चित किया कि कैमरे उन्हें अपनी घड़ी उपहार में देते हुए कैद न करें, लेकिन पैपराजी के कैमरों से भला कौन छिप सकता है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फैन पेज द्वारा वीडियो अपलोड करने के बाद नेटिजंस ने वरुण धवन पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पैपराजी के प्रति उनके प्यारे जेस्चर के लिए उन्हें एक 'प्योर साउल' कहा। वहीं, अन्य लोगों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वरुण हमेशा अपने परिवार और यहां तक कि बाहरी लोगों के प्रति भी अच्छा व्यवहार करते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि 'वह असली हीरो हैं' जबकि दूसरे ने कमेंट किया कि 'जिस तरह से वह इसे कैमरे में कैद किए जाने से छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि वह कितने सच्चे हैं।' देखें कमेंट्स।
वरुण और नताशा दलाल की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, वरुण धवन द्वारा शटरबग को गिफ्ट में दी गई घड़ी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।