अभिनेता वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुली नंबर 1' के प्रमोशन के लिए करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट विमेन वॉन्ट' में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। आइए आपको बताते हैं।
प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है। अगर आप किसी को चाहते हैं और बदले में, वह भी आपको चाहता है, तो आप खुद को दुनिया का सबसे खुश किस्मत इंसान मानते हैं। कुछ लोगों को पहली नजर में ही प्यार हो जाता है और कुछ लोग इस खूबसूरत एहसास को महसूस करने में सालों लगा देते हैं। इसका ताजा उदाहरण बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) हैं। हाल ही में, वरुण धवन ने करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के रेडियो शो 'व्हाट वुमेन वॉन्ट' में अपनी लव लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
नताशा दलाल (Natasha Dalal) और वरुण धवन के रिलेशनशिप से आखिर कौन नहीं वाकिफ है। दोनों बचपन से एक-दूसरे के क्लोज फ्रेंड थे और फिर दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। वरुण और नताशा बी-टाउन के बेस्ट कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर साथ में पार्टी और वेकेशन करते नजर आते हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। (ये भी पढ़ें: बचपन में बेटे तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी थीं करीना कपूर, ये अनदेखी तस्वीर है सबूत)
वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के प्रमोशन के लिए करीना कपूर के चैट शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। वरुण धवन ने शो में बताया कि नताशा ने उनका प्रपोजल स्वीकार करने से पहले कई बार रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन वरुण धवन ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी थी।
वरुण धवन ने करीना के चैट शो में बताया कि नताशा और वह छठीं क्लास में पहली बार मिले थे। हालांकि, उस वक्त वे दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं करते थे। दोनों 11वीं या 12वीं क्लास तक बस एक क्लोज फ्रेंड थे, लेकिन अचानक एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि वह नताशा से प्यार करने लगे हैं। वरुण को प्यार का एहसास पहली बार बास्केटबॉल कोर्ट में हुआ था। (ये भी पढ़ें: जब शादीशुदा बोनी कपूर को श्रीदेवी से हुआ था प्यार, एक्स वाइफ के सामने ऐसे किया था इजहार)
वरुण धवन ने अपने उस पल के बारे में बताया, जब उन्हें लगा कि वह नताशा से प्यार करने लगे हैं। एक्टर ने करीना संग बातचीत में बताया कि नताशा और वरुण साथ में बास्केटबॉल खेला करते थे। ऐसे में एक बार नताशा येलो टीम में थी और वह रेड टीम में थे। उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट में लंच ब्रेक के समय नताशा दलाल को वॉक करते हुए देखा। वरुण ने बताया कि उसी वक्त वह नताशा से प्यार करने लगे थे। (ये भी पढ़ें: गुड़ खाने के फायदेः हेल्थ और स्किन की प्राॅब्लम्स का है रामबाण इलाज, जानें सेवन के 10 बड़े लाभ)
वरुण ने करीना संग बातचीत में खुलासा किया कि नताशा ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट करने से पहले कई बार रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन अभिनेता ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। आपको बता दें कि, चैट शो के दौरान करीना कपूर ने अनजाने में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को उनकी मंगेतर बोल दिया था, जिससे ये तो साफ हो गया कि एक्टर ने गुपचुप तरीके से नताशा के साथ सगाई कर ली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
शो के दौरान वरुण धवन ने अपनी शादी को लेकर भी कई सारी बातें बताई, जहां उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा जाहिर की। वरुण ने बताया कि वह नताशा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते थे, लेकिन उनके माता-पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी। उनके पेरेंट्स का मानना है कि लिव-इन से अच्छा वे दोनों शादी करके सेटल हो जाएं।
वरुण धवन ने नताशा के साथ अपनी शादी को लेकर कहा, ‘देखिए शादी की अगर बात आती है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। जब आप किसी इंसान को इतने लंबे वक्त से जानते हो, तो उससे शादी करना ठीक है। जब मैंने अपने भाई और भाभी को देखा, तो मुझे शादी करने का एहसास हुआ। फिर जब मैंने अपनी भांजी Niara को देखा, तो लगा शादी अच्छा है।’
नताशा दलाल मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई पूरी करके 2013 में मुंबई लौट आई थीं। नताशा दलाल का मुंबई में ‘नताशा दलाल’ के नाम से शोरूम भी है, जहां दुल्हन के कपड़े, लहंगे और गाउन वगैरह मिलते हैं। नताशा ने कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी कपड़े डिजाइन किया है। वहीं, वरुण धवन ने भी कम समय में बॉलीवुड में अच्छी पहचान बना ली है।
फिलहाल, नताशा और वरुण एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तो, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो, तो अवश्य दें।