एक्टर वरुण धवन आज यानी 24 जनवरी 2022 को अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के सबसे क्यूट एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ आज यानी 24 जनवरी 2022 को अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी शादी और हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
(ये भी पढ़ें- जब श्रद्धा आर्या के पति राहुल ने एक्ट्रेस के लिए बनाया था पिज्जा, फोटो शेयर कर लिखा भावुक नोट)
पहले आप ये जान लीजिए कि, एक्टर वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्हें कई सालों तक डेट किया था और फिर दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया था। हालांकि, वरुण ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि, उन्होंने नताशा को काफी बार प्रपोज किया था और वो नहीं मानी थीं। लेकिन एक्टर को अपने प्यार पर पूरा भरोसा था, इसलिए उन्होंने अंत तक हार नहीं मानी और अपनी लेडीलव का दिल जीतकर ही दम लिया।
(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण जल्द बनेंगे पापा: पत्नी श्वेता हैं प्रेग्नेंट, सिंगर ने बताया बेटी चाहिए या बेटा)
24 जनवरी 2022 को वरुण धवन और नताशा दलाल अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर वरुण ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी शादी और हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शादी की फोटोज में वरुण और नताशा बेहद प्यारे लग रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों को मंडप में बैठे देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में कपल एक-दूसरे को वरमाला पहना रहा है और तीसरी तस्वीर में वे हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, '1' और इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी जोड़ा।
(ये भी पढ़ें- गुजराती और साउथ के रीति-रिवाजों से होगी करिश्मा तन्ना की शादी, एक्ट्रेस की दोस्त ने दी डीटेल)
इसके साथ ही, एक्टर द्वारा शेयर की गईं हल्दी सेरेमनी की फोटोज में वरुण अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वो और उनके दोस्त हल्दी और पानी से मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वरुण को स्वीमिंग पूल में अपने एक दोस्त के साथ देखा जा सकता है। अभिनेता की इन फोटोज को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, उन्होंने अपने हल्दी समारोह में जमकर मस्ती की थी। यहां देखें वो तस्वीरें।
फिलहाल, हम वरुण और नताशा को उनकी शादी की पहली सालगिरह पर ढेर सारी बधाई देते हैं और उनके खूबसूरत जीवन की कामना करते हैं। तो आपको कपल की शादी और हल्दी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।