4 जून 2024 को एक्टर वरुण धवन ने एक क्यूट वीडियो मैसेज के साथ अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनका पूरा परिवार इस समय बेहद खुश है, क्योंकि उन्होंने एक नन्हे सदस्य का स्वागत किया है। दरअसल, वरुण और नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने 3 जून 2024 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेबी गर्ल का वेलकम किया है। देर रात, दादा बने डेविड धवन ने इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट की थी।
4 जून 2024 को वरुण धवन ने अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट करते हुए अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो मैसेज शेयर किया। वीडियो में हम एक प्यारे फरबेबी को पैराशूट पर सवार एक बोर्ड लिए देख सकते हैं, जिस पर लिखा है, "स्वागत है छोटी बहन।" इसके अलावा, वीडियो मैसेज में दलाल और धवन परिवारों की ओर से आभार व्यक्त किया गया है।
वरुण और नताशा दलाल की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो शेयर करते हुए न्यू डैड ने लिखा, "हमारी बच्ची आ गई है। मां और बच्चे के लिए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि धवन फैमिली और नताशा के दोस्तों ने 21 अप्रैल 2024 को होने वाली मां के लिए एक गोद भराई पार्टी का आयोजन किया था। एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुई थीं और उन्होंने नताशा के लिए आए केक की एक झलक शेयर की थी। फोटो में हम देख सकते थे कि केक में एक टेडी बियर था, जिसके ऊपर एक क्यूट पिंक बो था। हमने इस पर फोंडेंट फूलों की सजावट भी देखी थी। केक के किनारे पर लिखा था, "बधाई हो नट्स और VD।"
नताशा दलाल के टेडी थीम बेबी शॉवर की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि नताशा और वरुण ने 2021 में शादी की थी। अब, 3 साल बाद कपल ने अपने पहले बेबी के जन्म के साथ पैरेंटहुड अपनाया है। फिलहाल, हम भी उन्हें पैरेंट्स बनने की ढेर सारी बधाई देते हैं।