हाल ही में, दिग्गज सिंगर उषा उत्थुप ने अपनी एक्सपेंसिव कांजीवरम साड़ियों का सुपर कलेक्शन दिखाया है। आइए आपको दिखाते हैं।
संगीत की दुनिया की दिग्गज हस्ती उषा उत्थुप (Usha Uthup) को बेहद यूनिक आवाज और अलग स्टाइल के लिए जाना जाता है। वह एक मशहूर अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। हर किसी को उनकी अनोखी आवाज और हिट चार्टबस्टर सुनना पसंद है, लेकिन यह उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी है, जो उन्हें सबसे अलग दिखाता है। उषा उत्थुप को साड़ी का बहुत शौक है और उनके पास कांजीवरम साड़ियों को एक शानदार कलेक्शन भी है। उनके पास 600 से ज्यादा साड़ियां हैं, जिनकी उन्होंने हाल ही में एक झलक दिखाई है।
हाल ही में, उषा उत्थुप ने 'CRED ऑब्सेशन' के लेटेस्ट एपिसोड में अपने साड़ी कलेक्शन की झलक दिखाई। इस दौरान, उषा उत्थुप ने खुलासा किया कि उनकी मां एक मध्यमवर्गीय महिला थीं और ज्यादा साड़ियां खरीदने में सक्षम नहीं थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां को चेक, डॉट्स और स्ट्राइप्स बहुत पसंद थे, जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं हो सकते। उषा ने छोटे चेक वाली लाल साड़ी दिखाई, जो दक्षिण भारतीय संस्कृति में प्रसिद्ध है।
एपिसोड में आगे उषा ने अपनी सबसे महंगी साड़ी की झलक दिखाई। उन्होंने साझा किया कि उनकी बेटी की नजर इस पर है। गहरे नीले रंग की कांजीवरम साड़ी, जिसमें पूजा बॉर्डर और सोने का हम्सा मोटिफ्स थे। उन्होंने कहा कि यह उनकी बेटी की पसंदीदा साड़ी है। उषा ने आगे कहा कि साड़ी वास्तव में पुरानी और पारंपरिक है।
उषा उत्थुप एक तमिल अय्यर परिवार से आती हैं। गायिका ने खुलासा किया कि वह एक ऐसे बैकग्राउंड से आती हैं, जहां सभी महिलाओं को काला रंग पसंद है। हालांकि, उन्होंने एक ऐसे परिवार में शादी की, जो केरल से आता है और जब भी वह काली साड़ी पहनती थीं, तो उनकी सास उन पर गुस्सा हो जाती थीं। ऐसे में उन्होंने एक खूबसूरत काली साड़ी भी दिखाई, जो उनकी पसंदीदा है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
उषा उत्थुप हमेशा से गाना चाहती थीं और उनकी चाची ने उन्हें शहर में इवेंट दिलाने में मदद की। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में उषा ने अपनी पहली नौकरी एक होटल के साथ प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें 750 रुपए प्रति माह मिलते थे। उन्होंने गाने के अनुभव को भी रोमांचक बताया था।
उन्होंने कहा था, "यह संयोग से था। मेरी चाची ने मेरे लिए कुछ कार्यक्रम लाने में मदद की और मुझे हमेशा सभी के लिए गाना पसंद था। इसलिए मैंने एक होटल के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और यह वास्तव में शानदार था, क्योंकि इसके अंत में मुझे 750 रुपए मिले। एक शो के लिए नहीं, बल्कि मुझे यह राशि एक महीने के लिए मिली। मैं क्लब में खड़ी थी और गा रही थी। यह शानदार था और मैं उन दिनों सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली गायिका थी, मेरा मतलब एक नाइट क्लब गायिका के रूप में। तो उस पैसे को कमाने का रोमांच ही कुछ और था।"
फिलहाल, हमें उषा उत्थुप का साड़ी कलेक्शन बहुत पसंद आया, तो ये आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।