हाल ही में, बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के 50वें जन्मदिन का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी ईशा अंबानी संग डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
देश के सबसे अमीर परिवारों में से एक अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। अंबानी परिवार का हर फंक्शन देखने लायक होता है। बात चाहे शादी की हो या किसी जन्मदिन पार्टी की, फंक्शन की रौनक देखते ही बनती है। हाल ही में, बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) के 50वें बर्थडे का अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) संग एक खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस करती हुईं नजर आ रही हैं।
पहले ये जान लीजिए कि नीता अंबानी का 50वां बर्थडे 1 नवंबर 2013 को सेलिब्रेट किया गया था, जिसकी भव्य पार्टी का आयोजन जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में किया गया था। इस हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
अब बात करते हैं नीता अंबानी के जन्मदिन के पुराने वीडियो की, जो हाल ही में इंस्टाग्राम पर ईशा पीरामल फैनपेज से शेयर किया गया है। वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी यानी नीता और ईशा को 'तुम्ही हो बंधु' गाने पर खूबसूरत डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सुना जा सकता है कि परफॉर्मेंस की शुरुआत में ईशा कहती हैं, ''मां और मैं एक बहुत ही खास बॉन्ड शेयर करते हैं। यह डांस हमारे रिश्ते का जश्न है।''
(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने 592 करोड़ रुपए में खरीदा था यूरोप का स्टोक पार्क, देखें लग्जीरियस रिजॉर्ट की फोटोज)
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ''समारोह के सभी चकाचौंध और भव्यता के बीच, ईशा ने अपनी मां के दिन को अपने जीवन का सबसे यादगार दिन बनाने के लिए इतना सुंदर प्रयास किया! यही नीता और ईशा के रिश्ते की खासियत है। एक मां और बेटी से कहीं ज्यादा। कुछ खास पल उनके दिल की गहराइयों से।''
(ये भी पढ़ें- जब नीता अंबानी ने 'मधुराष्टकम' पर अपने सुंदर नृत्य से भगवान कृष्ण की लीलाओं का किया था वर्णन)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी के 50वें जन्मदिन के इस भव्य समारोह पर 220 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। दो दिन के इस आयोजन में जो भव्यता दिखी थी, उसे साकार करने के लिए देश-विदेश से एक्सपर्ट बुलाए गए थे। इसके साथ ही इस जन्मदिन की पार्टी में अनिल कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, जूही चावला, प्रियंका चोपड़ा, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, अनिल कुंबले, राजनेता उद्धव ठाकरे सहित कई बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थीं।
(ये भी पढ़ें- ईशा अंबानी ने बहन इशिता संग शेयर की 7 लाख रुपए की स्टनिंग ड्रेस! दिखा बहनों का खास बॉन्ड)
फिलहाल, आपको नीता अंबानी के जन्मदिन का ये अनदेखा वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।