सोशल मीडिया पर हमें एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के पहले जन्मदिन की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं, जिसमें वह अपने पापा-मम्मी के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड्स हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी अपने पेरेंट्स से कम नहीं है। इस लिस्ट में सबसे पहले एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का नाम आता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि, तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। उनकी क्यूटनेस पर लाखों लोग दीवाने हैं। वह जो भी करते हैं, फैंस के बीच छा जाता है। तभी तो फैंस भी तैमूर से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बेताब रहते हैं। आज हम आपको हमारी इस स्टोरी में तैमूर अली खान के पहले बर्थडे की कुछ अनदेखी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वह अपने पापा सैफ और मम्मा करीना कपूर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
पहले आप ये जान लीजिए कि, करीना और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। उनके जन्म के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह फोटो तैमूर अली खान की है। ‘स्पॉटबॉय’ ने सैफ अली खान से संपर्क करके वायरल तस्वीर की सच्चाई पता की थी, तो सैफ अली खान ने बताया था कि वायरल तस्वीर उनके बेटे तैमूर की है। इस तस्वीर के बाद ही, तैमूर रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। उनकी क्यूट तस्वीर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी थी। वहीं, आज भी तैमूर अपने क्यूट एक्शंस की वजह से पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं और उनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं।
(ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की पिता रणधीर-मां बबीता संग सामने आई अनदेखी फोटो, पिता को खाना खिलाती दिखीं एक्ट्रेस)
आइए अब आपको तैमूर के पहले बर्थडे की वो तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान का पहला बर्थडे पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट किया था। यहां पर करीना और सैफ के साथ उनके सभी लगभग सभी करीबी लोग मौजूद थे। वहीं, अब सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए हमें इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं, जिसमें तैमूर पटौदी हाउस के बड़े से गार्डन में अपनी मम्मा करीना और पापा सैफ के साथ नजर आ रहे हैं। पहली ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में तैमूर अपने पापा सैफ और मम्मा करीना के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सैफ लेटे हुए हैं और बगल में तैमूर खड़े होकर उनकी ओर देख रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में पूरा कपूर परिवार एक गार्डन में नजर आ रहा है और उस मोमेंट को एंजॉय कर रहा है। इन तस्वीरों को करीना कपूर के चाचा व लंदन के मशहूर फोटोग्राफर करण कपूर ने क्लिक किया था।
(ये भी पढ़ें: रेखा से लेकर मनीषा कोइराला तक, चंद महीनों में टूटी इन 13 मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स की शादी)
तैमूर के जन्म के बाद, करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने घर फॉर्च्यून हाइट्स की बालकनी से अपने बेटे संग कैमरे के लिए पोज दिया था। इस दौरान सैफ अली खान अपने लाडले बेटे तैमूर को अपनी गोद में लिए हुए थे और करीना ने दोनों हाथों से तैमूर को पकड़ रखा था। कपल की अपने बेटे के साथ ये पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
(ये भी पढ़ें: पापा शाहिद कपूर और चाचू ईशान के साथ खेलती दिखीं मीशा कपूर, देखें खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें)
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के नाम पर भी काफी बवाल हुआ था। फैंस को कपल के बेटे का नाम पसंद नहीं आया था, जिस वजह से सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ट्रोल किया गया था। इस पूरे मामले पर करीना ने पत्रकार बरखा दत्त के साथ 'वी द वुमेन' के ऑनलाइन सेशन में अपनी राय रखी थी। एक्ट्रेस ने कहा था, 'उसके नाम को लेकर जो हुआ वह बहुत ही डरावना था, वह बहुत नफरत फैलाने वाला था और मैं उसे कभी नहीं भूल पाऊंगी। उस समय मैं एक इंसान और मां के रूप में मैं बहुत घबरा गई थी। लेकिन, मैं अपने बच्चे का नाम क्या रखूंगी? मैं उसे क्या कहकर पुकारुंगी? यह पूरी तरह मेरा फैसला है और इससे किसी दूसरे का कोई लेना-देना नहीं है।'
इसके आगे करीना ने बताया था कि, ‘एक फेमस व्यक्ति मुझसे और मेरे बच्चे से मिलने के नाम पर आया और बातचीत के दौरान कहा, क्या हो गया है तुम्हें? तुम अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रख रही हो? उस समय मुझे बच्चे को जन्म दिए हुए अभी आठ घंटे भी नहीं हुए थे। उस समय मैं रोने लगी थी, उस व्यक्ति को वहां से जाने के लिए कह दिया गया, यहां से शुरू हुआ था यह सब कुछ, उस वक्त मैंने तय किया कि मेरा बेटा है मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है? वह स्वस्थ्य रहे, खुश रहे, बस हम भी खुश रहेंगे, मैं नहीं जानना चाहती कि लोग क्या ट्रोल कर रहे हैं और क्या चल रहा है।' करीना ने कहा था कि, 'आपको कैसे पता है कि मैने उसका नाम इस तरह से रखा है? हमने अर्थ के आधार पर नाम रखा। जिसका मतलब होता है लोहा, ऐसा व्यक्ति जो मजबूत हो? उसका इतिहास से कोई लेना-देना नहीं है।'
फिलहाल, अब तक करीना ने अपने दूसरे बेटे का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, जिस वजह से फैंस के बीच इसकी एक्साइटमेंट बढती जा रही है। तो आपको तैमूर के बर्थडे की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स मे बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।