हाल ही में, एक्टर सलमान खान की भांजी आयत शर्मा का 25 दिसंबर 2022 को प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया गया, जिसकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के 'भाई जान' यानी सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस साल सलमान खान के बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन होने जा रहा है। बता दें सलमान खान और उनकी भांजी आयत दोनों एक दिन ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। आयत भी 27 दिसंबर 2022 को पूरे तीन साल की होने जा रही हैं। ऐसे में 25 दिसंबर 2022 को अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने अपनी बेटी आयत शर्मा का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।
25 दिसंबर 2022 को मुंबई में अर्पिता-आयुष की बेटी की प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में टीवी स्टार्स से लेकर बॉलीवुड स्टार किड्स तक, सभी शामिल हुए थे। टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर, एक्ट्रेस नेहा धूपिया, यूलिया वंतूर, करण जौहर के बच्चे रूही और यश, अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे निर्वान भी इस पार्टी का हिस्सा थे।
इस खास मौके पर अर्पिता और आयुष अपने बच्चों के साथ पैपराजी को पोज देते नजर आए। बर्थडे गर्ल आयत इस मौके पर व्हाइट कलर की प्रिंटेड फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही थीं। तो वहीं मम्मी अर्पिता जेबरा प्रिंट की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्टर आयुष शर्मा भी ब्लैक आउटफिट में हैंडसम दिखे।
आयत शर्मा के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में जो केक मंगवाया गया था, वह काफी यूनिक और बड़ा था। इस केक के तीन लेयर थे, जिस पर आयत का नाम भी लिखा हुआ था। वीडियो में आयत व्हाइट ड्रेस में अपने पापा की गोद में केक कट करती दिख रही हैं।
(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
आयत शर्मा की बर्थडे पार्टी में सलमान खान नजर नहीं आए, लेकिन उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर इस पार्टी का हिस्सा रहीं। इस मौके पर यूलिया काफी ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस कैरी की हुई थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
खैर, हम भी सलमान और आयत को उनके जन्मदिन की अग्रिम बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको आयत शर्मा के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।