बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 19 जनवरी 2023 को अपने प्रियजनों की उपस्थिति में सगाई की। आइए आपको उनकी सगाई समारोह से कुछ अनदेखी झलकियां दिखाते हैं।
Anant Ambani-Radhika Engagement Unseen Moments: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने 19 जनवरी 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की। उनकी सगाई की रस्म मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' में हुई। इसकी शुरुआत सदियों पुरानी गुजराती परंपराओं जैसे- 'गोल धना' और 'चुनरी विधि' के साथ हुई, जिसके बाद रिंग एक्सचेंज किया गया। सगाई की पार्टी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। पूरा सोशल मीडिया समारोह की अद्भुत झलकियों से फुल हो गया है। इसके अलावा, अनंत और राधिका का सगाई समारोह परिवार के लिए मस्ती और साथ में कुछ कीमती पलों को साझा करने वाला था।
हमने राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के सगाई समारोह की कुछ अनदेखी झलकियां देखीं। सगाई समारोह के कुछ अनमोल पलों वाले एक वीडियो में हम देख सकते हैं कि राधिका का उनके ससुराल वालों ने भव्य स्वागत किया। एक क्लिप में नीता अंबानी को अपनी होने वाली बहू राधिका को आशीर्वाद देते हुए देखा जा सकता है। दूसरे में हमें सास-बहू की जोड़ी के बीच एक खूबसूरत बंधन देखने को मिलता है, जब वे एक-दूसरे को गले लगाती हैं। एक अन्य क्लिप में राधिका को अपने ससुर मुकेश अंबानी, अपनी जेठानी, श्लोका मेहता, अपनी ननद ईशा अंबानी और अपने जेठ आकाश अंबानी से आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। और तो और ससुराल वालों से इतना प्यार पाकर राधिका भी भावुक हो गईं, जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अंबानी परिवार के एक फैन पेज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में से एक में हम होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट को अपनी सास नीता अंबानी, जेठानी श्लोका मेहता और ननद ईशा अंबानी के साथ शानदार एंट्री करते हुए देख सकते हैं। हम राधिका के चेहरे पर खुशी भी देख सकते हैं, क्योंकि उनके साथ ईशा और श्लोका हैं। इसके अलावा, अंबानी परिवार की चारों महिलाएं अपने-अपने आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
बिंदास दादू मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के बहुत करीब हैं और इसकी झलक राधिका व अनंत की सगाई की पार्टी में भी देखी गई। अंबानी परिवार के फैन पेज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में से एक में हम मुकेश अंबानी को पृथ्वी को अपनी बाहों में पकड़े हुए देख सकते हैं, जबकि वह अपने आसपास के लोगों को देखने में व्यस्त थे। पृथ्वी लाल रंग के कुर्ता-पायजामा सेट में प्रिंटेड ब्लू जैकेट के साथ सुपर क्यूट लग रहे थे। तस्वीर में हम पृथ्वी के प्यारे पिता को भी देख सकते हैं, जो समारोह में मेहमानों के साथ शामिल होने के दौरान अपने बेटे की प्यारी हरकतों को निहारने में व्यस्त थे।
अगली तस्वीर में हम राधिका को अपने होने वाले जेठ आकाश अंबानी को गले लगाते हुए देख सकते हैं, जबकि अंबानी फैमिली की महिलाएं उनके अनमोल बंधन की प्रशंसा कर रही थीं। एक अन्य तस्वीर में एक पूजा समारोह दिखाया गया है, जिसमें हम मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को राधिका के माता-पिता शैला मर्चेंट और वीरेन मर्चेंट के साथ देख सकते हैं। पीछे लव बर्ड्स राधिका और अनंत अपनी-अपनी दुनिया में मस्त थे। हालांकि, यह पृथ्वी ही थे, जिसने अपनी प्यारी हरकतों से शो को चुरा लिया। मंच पर खुद में मस्त पृथ्वी काफी प्यारे लग रहे थे। वहीं एक और तस्वीर में परिवार के खुशनुमा पल देखने को मिल रहे हैं। अंबानी फैमिली के कपल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी श्लोका मेहता और आकाश अंबानी व और ईशा अंबानी अपने पति आनंद के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए समारोह में एक अद्भुत समय का आनंद लेते हुए देखे जा सकते हैं।
आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता, जो अनंत और राधिका के रोका समारोह में मौजूद नहीं थीं, उन्होंने उनकी सगाई की पार्टी का पूरा आनंद लिया। व्हाइट कलर के फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड लहंगे में अंबानी बहू खूबसूरत लग रही थीं। पार्टी की अनदेखी झलकियों में से एक में हम श्लोका को उनकी ननद ईशा अंबानी के साथ अनंत और राधिका की सगाई की रस्म शुरू करते हुए देखते हैं। एक अन्य तस्वीर में हम आकाश और श्लोका के बीच एक प्यार भरे पल को देख सकते हैं। तस्वीर में श्लोका दिल खोलकर मुस्कुराती नजर आ रही थीं। हालांकि, यह आकाश की प्रतिक्रिया थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। आकाश को अपनी पत्नी की तरफ प्यार से देखते हुए देखा गया। राधिका मर्चेंट अपनी सगाई पार्टी में ननद ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों संग खेलती आईं नजर। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
राधिका और अनंत ने 19 जनवरी 2023 को अपने परिवार की मौजूदगी में सगाई की। समारोह के लिए राधिका ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें स्वारोवस्की क्रिस्टल थे। उन्होंने डायमंड ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर अनंत ने एक नेवी ब्लू रंग का कुर्ता-पायजामा सेट चुना था, जिसे उन्होंने बूटी-वर्क वाली जैकेट के साथ पेयर किया था। अनंत अंबानी-राधिका की सगाई पार्टी में अनिल अंबानी-टीना और ऐश्वर्या-आराध्या समेत कई सेलेब्स आए नजर। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें तो राधिका और अनंत की सगाई की रस्म के अनदेखी झलकियां काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।