दुल्हनों के लिए 21 यूनिक और लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन, जिन्हें पहनकर ब्राइड्स दिखेंगी स्टाइलिश

यहां हम आपको दुल्हनों के लिए 21 यूनिक और ट्रेडिंग चूड़ा डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जो आपको यकीनन पसंद आएंगे। आइए दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 19, 2023 | 15:38:07 IST

Unique And Latest Chooda Designs For Brides: जब भी हमारी नजर किसी दुल्हन पर पड़ती है, तो निगाहें उनकी चूड़ियों पर भी जरूर जाती हैं। चूड़ियों से भरे हाथ भला किसे अट्रैक्ट नहीं करते। इंडियन वेडिंग का अहम हिस्सा बन चुके चूड़ा को पहले भले ही पंजाबी शादियों में पंजाबी दुल्हनें पहनती थीं, लेकिन अब इसे नॉर्थ इंडिया की हर दुल्हन अपने शृंगार में शामिल करती हैं। ट्रेडिशनल रेड और आइवरी पंजाबी चूड़ा के साथ गोल्डन डिजाइन वाले रेड और व्हाइट चूड़ा भी ब्राइड्स को बहुत पसंद आते हैं। यूं तो रेड ब्राइडल चूड़ा का ट्रेडिशनल कलर है, लेकिन इन दिनों दुल्हनें दूसरे शेड्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं 21 यूनिक चूड़ा डिजाइन, जिन्हें आप अपनी शादी में ट्राई कर सकती हैं।

ADVT
ADVT

1. कौड़ी वाला चूड़ा

जो दुल्हन यूनिक डिजाइन का चूड़ा पहनना चाहती हैं, उनके लिए ये कौड़ी वाली चूड़ा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। रेड एंड व्हाइट चूड़े के साथ कौड़ियों का टच, इसे काफी यूनिक लुक दे रहा है। इसमें मौजूद व्हाइट चूड़ा पर गोल्डन डिजाइन भी बनाया गया है, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहा है।

ADVT.
ADVT.

2. डायमंड कड़ा वाला चूड़ा

इस दुल्हन ने अपने लाल चूड़े के साथ डायमंड कड़ा भी जोड़ा है, जो उसे ग्लैम टच दे रहा है और क्लासिक बना रहा है। अगर आप भी इस तरह का क्लासिक टच चाहती हैं, तो इसे ट्राई कर सकती हैं। यह हर तरह के आउटफिट के लिए बेस्ट हो सकता है। 

3. स्टोन स्टड चूड़ा 

साड़ी हो, सूट हो या फिर चूड़ियां, हर किसी को स्टोन स्टड से सजाया जाता है, क्योंकि यह यूनिक लगता है। जैसे इस दुल्हन ने स्टोन स्टड वाला चूड़ा पहना है, जिस पर गोल्डन स्टोन स्टड कंगन जोड़े गए हैं। यह काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो मीनाकारी वर्क वाले बैंगल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

ADVT.
ADVT.

4. मीनाकारी वर्क वाला चूड़ा

अगर आप चूड़ा का इस्तेमाल रेगुलर कर रही हैं, तो आप इसमें एक यूनिक और हटकर लुक देने के लिए मीनाकारी व्हाइट बैंगल्स जोड़ सकती हैं। इस पर बना डिजाइन पर आउटफिट के लिए बेस्ट है और यह आपके हाथों को काफी अच्छा लुक भी देगा। 

5. हैवी एम्बेलिश्ड चूड़ा

इस दुल्हन की तरह आप भी क्रिस्टल और बीड वर्क वाला चूड़ा चुन सकती हैं। यह चूड़ा काफी रॉयल लुक देता है और आप इसे हैवी एंड सिंपल दोनों आउटफिट पर कैरी कर सकती हैं। 

ADVT.
ADVT.

6. क्लासिक रेड एंड गोल्ड कुंदन चूड़ा

इस दुल्हन ने ट्रेडिशनल टच देते हुए क्लासिक रेड चूड़ा के साथ गोल्ड चूड़ा भी पहना है, जो काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। अगर आप इस चूड़े को लहंगे पर भी पहनती हैं, तो यह आप काफी खूबसूरत लग सकता है।

7. कुंदन चूड़ा

इन दिनों कुंदन ज्वेलरी और चूड़ा दोनों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। हालांकि, कुंदन चूड़ा किसी भी तरह के स्टाइल में एड किया जा सकता है, क्योंकि इससे उसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। अगर आपको अपने ड्रेस मैचिंग का चूड़ा पहनना है, तो आप सिंपल चूड़े के साथ कुंदन चूड़ा को जोड़ सकती हैं। यह काफी खूबसूरत लगेगा। 

8. व्हाइट चूड़ा

वैसे तो आपने बहुत कम लोगों को सफेद चूड़ा पहनते देखा होगा, लेकिन अगर आप पेस्टल कलर की ड्रेस को कैरी कर रही हैं, तो व्हाइट चूड़ा आपके आउटफिट के लिए बेस्ट है। आप इसमें यूनिक टच देने के लिए कलरफुल बैंगल भी एड कर सकती हैं। दुल्हनों के लिए ट्रेंडी हेयरस्टाइल: डच ब्रैड पोनीटेल से मैसी तक, जानें बेस्ट हेयरडू के बारे में

9. पीच चूड़ा

कई लोगों को रेड कलर का चूड़ा नहीं, बल्कि अपनी वेडिंग ड्रेस से मैच करता हुआ पीच चूड़ा पसंद आता है। यह चूड़ा पीच कलर का ही है, जिसे वेडिंग ड्रेस के साथ मैच करके पहना जा सकता है। इसके अलावा, इसे और खूबसबूरत बनाने के लिए आप इसके साथ कलरफुल बैंगल्स भी पहन सकती हैं। 

10. हॉट पिंक चूड़ा

आजकल हॉट पिंक चूड़ा पहनना भी दुल्हनें काफी पसंद करती हैं। इस दुल्हन ने पिंक चूड़ा के साथ हैवी कड़े पहने हैं, जो इसे एलिगेंट लुक दे रहे हैं। आप उसे सूट से लेकर साड़ी तक किसी पर भी पहन सकती हैं। यह आपके लिए परफेक्ट पिक हो सकता है। 

11. स्टोन स्टड लाल चूड़ा   

यह चूड़ा सेट उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें सिंपल लेकिन इंट्रीकेट चीजें पसंद आती हैं। स्क्वायर शेप के एडी स्टोन्स वाले ये गोल्डन बैंगल्स रेड कलर के साथ बहुत खिल रहे हैं।

12. झुमकी चूड़ा सेट 

झुमका कड़ा इन दिनों खूब फैशन में है। इस दुल्हन ने भी अपने रेड चूड़ा के साथ झुमका कड़ा एड किया है, जो काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। आप इस तरह के झुमकों के अलावा, बीडेड वर्क वाले झुमके भी चुन सकती हैं।

13. बेबी पिंक चूड़ा

ट्रेडिशनल रेड और मरुन चूड़े को डिच करते हुए इस दुल्हन ने बेबी पिंक कलर का चूड़ा पहना है, जिसके साथ उन्होंने कुंदन वर्क वाला कड़ा पेयर किया है, जो काफी खूबसूरत लग रहा है। 

14. रॉयल चूड़ा

अगर आप भी अपने ब्राइडल लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं, तो इस दुल्हन की तरह अपने चूड़े को शाही टच दे सकती हैं। गोल्डन कड़ों के साथ मोतियों से सजाया हुआ ये कलीरा भी बेहद प्यारा लग रहा है। 

15. रानी पिंक चूड़ा 

रानी पिंक कलर भी ज्यादातर दुल्हनें पसंद करती हैं। इस दुल्हन ने भी रानी पिंक कलर का चूड़ा पहना है, जिसे उन्होंने बीडेड वर्क और कुंदन वर्क वाले कड़े के साथ पेयर किया है। इससे चूड़े की यूनिकनेस और ज्यादा बढ़ गई है। 

16. शुभ विवाह चूड़ा

आजकल नाम वाले कड़ों का फैशन बढ़ता ही जा रहा है। इस दुल्हन ने भी यही चूड़ा चुना है। हालांकि, चूड़े पर नाम की जगह 'शुभ विवाह' लिखा है, जो देखने में काफी प्यारा लग रहा है।

17. डायमंड क्रस्टड चूड़ा

यह चूड़ा ब्राइड्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसके हर व्हाइट कंगन में अनकटेड डायमंड लगे हुए हैं। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं। 

18. व्हाइट एंड गोल्ड चूड़ा

इस दुल्हन ने व्हाइट एंड गोल्ड चूड़ा चुना है, जिस पर बीड एंड स्टोन वर्क किया गया है। इस चूड़े को दुल्हन ने व्हाइट कलीरों के साथ पेयर किया है, जो पूरे लुक में चार-चांद लगा रहा है। 

19. ब्रेसलेट चूड़ा

अपने ब्राइडल लुक और चूड़ा को अनोखा व खूबसूरत बनाने के लिए इस दुल्हन ने चूड़ा के साथ ब्रेसलेट इस्तेमाल किए हैं, जो काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इस पर फूलों से सजावट की गई है, जो काफी प्यारा लग रहा है। आप भी इससे आइडिया ले सकती हैं।

20. गोल्ड कंगन वाला चूड़ा

ज्यादातर दुल्हन रेड एंड व्हाइट चूड़ा ही पहनती है, लेकिन अगर आप कुछ यूनिक और नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इस दुल्हन से आइडिया ले सकती हैं, जिसने अपने चूड़े को खूबसूरत बनाने के लिए लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन कड़े एड किए हैं, जिस पर हर किसी की नजरें ठहर जाएंगी।

21. राजपूताना चूड़ा 

रेड और गोल्ड कलर कॉम्बिनेशन वाला यह राजपूताना चूड़ा गजब का खूबसूरत दिख रहा है। इस पर मीनाकारी, पर्ल वर्क और स्टोन स्टडेड हैं। यह बेहद अट्रैक्टिव और गॉर्जियस दिख रहा है। दुल्हनों के लिए ब्लाउज के 25 स्टाइलिश व यूनिक बैक डिजाइन, जो ब्राइड्स को देंगे शानदार लुक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, यह सभी चूड़े बेहद खूबसूरत हैं। फिलहाल, आपको इनमें से कौन-सा डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात