टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल के साथ जल्द ही शादी के करने जा रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
टीवी शो 'उड़ारियां' में अंगद मान का किरदार निभा रहे एक्टर करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) अपनी लेडीलव पॉपी जब्बल (Poppy Jabbal) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों एक-दूसरे को एक दशक से अधिक समय से डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा सिर्फ शर्ट पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कहा- 'पैंट पहनना भूल गईं या कुछ और')
पहले तो ये जान लीजिए कि, करण वी ग्रोवर ने साल 2004 में टीवी सीरियल 'सारथी' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी', 'वो रहने वाली महलों की', 'हम आपके हैं इन लॉज' और 'पुनर्विवाह' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। साल 2007 में उन्होंने कविता कौशिक के साथ रियलिटी शो 'नच बलिए 3' में भी हिस्सा लिया था।
अब आइए आपको एक्टर की शादी के बारे में बताते हैं। दरअसल, अभिनेता के करीबी सूत्रों ने 'ई-टाइम्स' को बताया है कि, करण और पॉपी 1 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी हिमाचल प्रदेश में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होगी। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। करण और पॉपी के कॉमन फ्रेंड राय लक्ष्मी, शमा सिकंदर पति जेम्स मिलिरॉन के साथ, सोनाली सेगल शादी में शामिल होंगे और वे पहले ही शादी के लिए रवाना हो चुके हैं। करण और पॉपी शहर की भागदौड़ से दूर एक गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध रहे हैं। ये कपल शादी के बाद अपने दोस्तों को एक रिसेप्शन पार्टी भी देगा।
(ये भी पढ़ें- डिंपी गांगुली ने बेटी रीना के साथ कराया मैटरनिटी शूट, आकर्षक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर)
जहां साल 2021 में करण ने कहा था कि, पॉपी और उनकी शादी करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन लगता है कि, दोनों ने अपना मन बदल लिया है। इनकी लव स्टोरी के बारे में बात करें तो, करण और पॉपी पहले एक कार पार्किंग क्षेत्र में मिले थे और बाद में वे फिर से कुछ आम दोस्तों के माध्यम से मिले और जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी। उनके परिवार भी उनके रिश्ते से वाकिफ हैं। वास्तव में, करण और पॉपी में काफी समानताएं हैं, दोनों को यात्रा करना पसंद है। इसके अलावा दोनों की एक ही राशि 'कर्क' है, इसलिए उनके बीच एक रॉक सॉलिड रिश्ता है। उन्हें अक्सर एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में शिरकत करते और इंडस्ट्री के कॉमन फ्रेंड्स से भी मिलते देखा जाता है।
(ये भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ लिव-इन में रह रहीं राखी सावंत, एक्ट्रेस ने कही ये बात)
फिलहाल, हम भी करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।