हाल ही में, पैपराजी ने ट्विंकल खन्ना को अपने बेटे आरव कुमार के साथ क्लिक किया। हालांकि, नेटिज़न्स ने एक हरे रंग के स्लिंग बैग कैरी करने के लिए आरव को खूब ट्रोल किया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री से लेखिका बन चुकीं ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अपने बेटे आरव कुमार और बेटी नितारा कुमार के साथ एक खूबसूरत बंधन साझा करती हैं। वह एक शानदार हाउसवाइफ और एक सुपर मॉम हैं, जो अपने काम और पारिवारिक जीवन को संतुलित करना अच्छे से जानती हैं। हाल ही में, ट्विंकल को अपने बेटे आरव के साथ मुंबई की गलियों में देखा गया। लेकिन इस दौरान उनके बेटे आरव को ग्रीन स्लिंग बैग लेने के लिए नेटिज़न्स द्वारा बेरहमी से ट्रोल किया गया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, बिंदास माता-पिता ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार अपने बच्चों आरव कुमार व नितारा को अच्छे वातावरण में पालन पोषण दे रहे हैं। कपल के दोनों बच्चे बेहद कम ही लाइमलाइट में रहते हैं। वह अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। आरव कुमार इस समय लंदन में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, नितारा मुंबई में ही अध्ययन कर रही हैं। ट्विंकल और अक्षय अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हैं।
(ये भी पढ़ें- पंजाबी एक्ट्रेस चार्मी जावेरी ने बिजनेसमैन राहुल गंगवानी से की शादी, लाल लहंगे में लगीं खूबसूरत)
अब आइए आपको ट्रोलिंग के बारे में बताते हैं। दरअसल, 4 मार्च 2022 को मुंबई की गलियों में शॉपिंग के दौरान ट्विंकल और आरव को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। एक पैपराजी पेज द्वारा साझा किए गए वीडियो में हम ट्विंकल को आगे बढ़ते हुए देख सकते हैं, जबकि आरव एक बिंदास बेटे की तरह उनका पीछा करते हुए और उनके शॉपिंग बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, आरव द्वारा अपने कंधे पर लिए हुए ग्रीन स्लिंग बैग ने नेटिज़न्स के दिमाग में हलचल मचा दी। कुछ सोशल मीडिया यूजर को उनका लुक पसंद नहीं आया, तो उन्होंने आरव को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने सवाल किया कि क्या वह पर्स लेकर जा रहे हैं, तो एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये बेटा लड़की की तरह क्यों एक्ट कर रहा है..और ऊपर से पर्स भी लिया है।" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "लेकिन क्यों वह रोबोट या गार्ड की तरह व्यवहार कर रहा है।" यहां देखें अन्य यूजर्स के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान संग फेक शादी पर दिया रिएक्शन, कहा- 'आप इतने बेवकूफ हो')
ट्विंकल अक्सर अपनी लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक बार अपने बेटे आरव द्वारा पकाए गए रात के खाने की तस्वीरें साझा की थीं। अपने खाने और मिठाई की तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, "मेरे बेटे ने रात का खाना और मिठाई खुद बनाया है। मेन्यू में- मशरूम रिसोट्टो, मिसो एवोकैडो सलाद, चिकन स्केवर्स और चॉकलेट। #proudmomma।"
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के सामने 'गुड बॉय' बन जाते हैं विराट कोहली, दोस्त प्रदीप सांगवान ने किया खुलासा)
फिलहाल, आरव की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।