पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपनी मां डिंपल कपाड़िया के बर्थडे पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और एक प्यारा नोट लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। अपने समय में उन्होंने बोल्ड लुक से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और ऐसा कह सकते हैं कि, उन्होंने ही मॉर्डन लुक के चलन को आगे बढ़ाने का काम किया था। फिल्म ‘बॉबी’ ने तो उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था और वह देश की क्रश बन गई थीं।
1973 में डिंपल ने राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो काफी हिट रही थी। हालांकि, सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल ने अभिनय छोड़ दिया था। 1982 में जब डिंपल और राजेश अलग हो गए थे, तब उन्होंने अभिनय में वापसी की थी और ‘सागर’, ‘रुदाली’, ‘गर्दिश’, ‘क्रांतिवीर’, ‘दिल चाहता है’ समेत कई फिल्मों में काम किया था।
(ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव-हेट स्टोरी, कुछ ऐसी थी इस सुपरस्टार की लाइफ)
8 जून 2022 को डिंपल कपाड़िया 65 वर्ष की हो गईं और उनकी प्यारी बेटी ट्विंकल खन्ना ने अपनी मां के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। एक्ट्रेस ने अपनी मां डिंपल और बहन रिंकी के साथ एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बर्थडे गर्ल का दिल उनके चेहरे से भी ज्यादा खूबसूरत है। जन्मदिन मुबारक हो मां!”
अपनी पहली फिल्म ‘बॉबी’ की रिलीज से छह महीने पहले डिंपल कपाड़िया ने 1973 में भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी। कपल की दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं। डिंपल से शादी के कुछ साल बाद राजेश खन्ना का स्टारडम कम होने लगा था, क्योंकि 70 और 80 के दशक में उनकी फिल्में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं। नतीजतन सुपरस्टार विफलता को संभाल नहीं सके और इसने डिंपल के साथ उनके रिश्ते को प्रभावित किया। काफी कोशिशों के बाद भी डिंपल अपनी शादी नहीं सुधार पाईं, जिसके चलते दोनों ने 1984 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हालांकि, डिंपल ने आखिरी समय तक राजेश खन्ना का साथ दिया था।
(ये भी पढ़ें- अंजू महेंद्रू की लव लाइफ: राजेश खन्ना संग थीं रिलेशनशिप में, जानें फिर क्यों 7 साल बाद हुआ ब्रेकअप)
खैर, हम भी डिंपल कपाड़िया को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको ट्विंकल द्वारा किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।