टीवी जगत के 11 ऐसे सितारे, जिन्होंने रियलिटी शो में ही किया अपने पार्टनर को प्रपोज़

टीवी जगत के ये 11 सितारे रियल लाइफ में बहुत रोमांटिक हैं, किसी ने अंगूठी, तो किसी ने गाना गाकर अपने पार्टनर को प्रपोज़ किया है। तो आइए, देखते हैं इन सितारों के प्रपोज़ल की एक झलक...

By Monika Chauhan Last Updated: Aug 30, 2020 | 14:30:16 IST

सोशल मीडिया पर आपने अपने पसंदीदा टीवी सितारों को रोमांटिक फोटो पोस्ट करते हुए, तो आपने जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने इन्हें अपने पार्टनर को प्रपोज़ करते देखा है? अगर नहीं, तो अब देख लीजिए। यहां हम बताने जा रहे हैं, 11 टीवी सितारों के प्रपोज़ल की कहानी, जिसका गवाह पूरा देश बन गया। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

ADVT
ADVT

1. ‘नच बलिए-5’ में रवि दुबे ने सरगुन मेहता को किया था प्रपोज़

टीवी स्टार सरगुन मेहता (Sargun Mehta) और रवि दुबे (Ravi Dubey) की जोड़ी को डांस रियलिटी शो 'नच बलिए’ के सीजन-5 में हिस्सा लेते देखा गया था। इसी शो के मंच पर रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज़ किया था। शो के एक एपिसोड में अपनी परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद रवि ने घुटनों पर बैठकर सरगुन को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज़ किया था। बाद में, सरगुन के लिए इस अंगूठी को चुनने और इस प्रपोज़ल पर उनकी प्रतिक्रिया की कहानी बताते हुए रवि ने कहा था, “सरगुन के लिए एक बेहतरीन अंगूठी को चुनना काफी मुश्किल काम था। मेरे प्रपोज़ल से वो काफी हैरान हो गई। उसे इसका ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था। वो खुश भी थी और हैरान भी। मैं उसकी इस हैरानी को हमेशा याद रखूंगा।”

ADVT.
ADVT.

सिर्फ यही नहीं, रवि ने अपने और सरगुन के परिवार वालों को भी इस ग्रैंड प्रपोजल का हिस्सा बनाया। उन्होंने कैसे ये सारी योजना बनाई? इस बारे में मीडिया को बताते हुए रवि ने कहा था, “मैंने ये सारी तैयारी बहुत थोड़े समय में ही की थी। सबसे पहले मैंने सरगुन की मां को मुंबई आने के लिए मनाया और उन्होंने अपने साथ सरगुन के पापा को भी आने के लिए तैयार किया। इसके बाद, मैंने उन्हें एक होटल में रुकवाया। ये सब कुछ सरगुन के साथ 24 घंटों तक चलने वाले डांस रिहर्सल के दौरान कर पाना बेहद मुश्किल था। सरगुन बहुत तेज़ हैं और उन्हें चीजों का पता बहुत जल्दी लग जाता है। ऐसे में ये काम और भी मुश्किल था।”

‘नच बलिए’ के सीजन-5 का फाइनल एपिसोड मार्च, 2013 में ऑन एयर हुआ था और उसी साल 7 दिसंबर को रवि और सरगुन शादी के बंधन में बंध गए। (ये भी पढ़ें: टीवी पर भाई-बहन के किरदार में दिखने वाले ये सेलेब्स हैं एक-दूसरे के लाइफ पार्टनर

2. ‘नच बलिए-6’ में ऋत्विक धनजानी ने आशा नेगी को दिया था प्रपोज़ल 

ADVT.
ADVT.

रवि दुबे की तरह ही टीवी अभिनेता ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) ने भी अभिनेत्री आशा नेगी (Asha Negi) को डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में ही प्रपोज़ किया था। उन्होंने इस शो के सीजन-6 में एक जोड़ी के तौर पर हिस्सा लिया था। हालांकि, ऋत्विक के प्रपोज़ करने का तरीका बेहद अलग था। उन्होंने आशा को घुटनों पर बैठकर गिटार बजाते हुए गाना गाकर प्रपोज़ किया था।

इस प्रपोज़ल के बाद, शो के अगले एपिसोड में ही आशा ने ऋत्विक को एक गिटार गिफ्ट किया। इस गिटार पर दोनों की कई सारी फोटो छपी हुई थी। आशा ने ऋत्विक को उनके प्रपोज़ल के लिए शुक्रिया भी अदा किया। तो आइए, देखते हैं ऋत्विक के इस प्रपोज़ल की एक झलक: 

ऋत्विक और आशा डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ सीजन-6 के विजेता भी घोषित हुए। हालांकि, दोनों का रोमांटिक रिलेशनशिप 6 साल तक ही चल सका और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ के ज़रिए एक-दूजे के करीब आए आशा और ऋत्विक ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप के खत्म होने की घोषणा सोशल मीडिया पर की।

3. उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना ने ‘नच बलिए-7’ में कर ली थी सगाई 

ADVT.
ADVT.

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन-8 का हिस्सा रहे मॉडल-एक्टर उपेन पटेल (Upen Patel) और करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) इस शो के ज़रिए एक-दूजे की ज़िंदगी से भी जुड़ गए थे। इसके बाद, दोनों की जोड़ी को ‘नच बलिए’ के सीजन-7 में भी कंटेस्टेंट जोड़ी के तौर पर देखा गया था। इस शो में उपेन के प्रपोज़ल का तरीका बेहद ही अलग था। उन्होंने अपने इस प्रपोज़ल में शो के दर्शकों को भी शामिल किया। एक एपिसोड के दौरान उपेन ने शो के जजों से थोड़ा समय मांगा। इसके बाद, उन्होंने करिश्मा को अपनी आंखें बंद करने के लिए कहा। करिश्मा ने जब थोड़ी देर बाद आंखें खोली, तो सभी दर्शकों के हाथों में पोस्टर थे, जिसमें बड़े अक्षरों में लिखा था, ‘मैरी मी (MARRY ME?)’। इसके बाद, इन्हीं पोस्टरों को पकड़े कुछ प्यारी बच्चियां स्टेज पर आईं। फिर, उपेन ने उनके साथ अपने घुटनों पर बैठकर करिश्मा को प्रपोज़ किया। इस प्रपोज़ल से करिश्मा बेहद खुश थीं। दोनों ने इसके बाद स्टेज पर ही एक-दूजे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान, करिश्मा की मां और बहन भी मौजूद थीं और उपेन का परिवार वीडियो चैट के ज़रिए सब-कुछ देख रहा था।

आइए, आपको दिखाते हैं करिश्मा के लिए उपेन के इस ग्रैंड प्रपोज़ल की एक झलक: 

इस प्रपोज़ल के बाद करिश्मा और उपेन कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे। दर्शकों को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन 2016 में दोनों के ब्रेकअप की ख़बर के बाद दर्शकों के लिए ये इंतज़ार एक इंतज़ार ही रह गया। (ये भी पढ़ें: राधिका आप्टे-बेनेडिक्ट टेलर की प्रेम कहानी: साल में सिर्फ 12 बार होती है इनकी मुलाकात, ऐसी है स्टोरी)

4. 'झलक दिखला जा-4’ में सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को किया था प्रपोज़  

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका अभिनय हमेशा उन्हें लोगों के दिलों में ज़िंदा रखेगा। उनके और टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के रिलेशनशिप के चर्चे कई वर्षों तक सोशल मीडिया, अखबारों और टीवी की सुर्खियां बने रहे, और आगे भी बने रहेंगे। दोनों के रिलेशनशिप के बारे में, तो आप जानते ही हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सुशांत ने भी अंकिता को टीवी रियलिटी शो के ज़रिए ही प्रपोज़ किया था। ‘पवित्र रिश्ता’ से एक-दूजे के करीब आए सुशांत और अंकिता की जोड़ी को सभी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, ये जोड़ी 6 साल के रिलेशनशिप के बाद टूट गई, लेकिन इस जोड़ी की प्रेम कहानी में भी एक प्रपोज़ल का पल शामिल है। सुशांत ने ‘झलक दिखला जा’ के सीज़न-4 में अंकिता को प्रपोज़ किया था। शो में वैलेंनटाइन-डे के लिए खास एपिसोड तैयार किया जा रहा था और इसी दिन को सुशांत ने अपने प्रपोज़ल के लिए चुना था।

सुशांत ने अंकिता को शादी के लिए प्रपोज़ किया और अंकिता ने हंसते हुए इसे स्वीकार भी किया। दोनों के जीवन का ये खास पल एक वीडियो में कैद हो गया। जिसकी झलक आप यहां देख सकते हैं:

फिलहाल, एक्टर सुशांत ने 14 जून, 2020 को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद अंकिता लोखंडे समेत एक्टर्स के फैन्स को तगड़ा झटका लगा। (ये भी पढ़ें: SC के फैसले के बाद सुशांत के पिता ने जारी किया बयान, बोले- 'अब बिना मेरी सहमति के काेई भी...')

5. 'बिग बॉस-4’ में हुई थी, सारा खान और अली मर्चेंट की शादी 

टीवी अभिनेत्री सारा खान (Sara Khan) और अली मर्चेंट (Ali Merchant) की जोड़ी ने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसका सबसे बड़ा कारण था, इस शो के सीजन-4 में दोनों की शादी। इस सीजन में अली ने न सिर्फ सारा को प्रपोज़ किया, बल्कि उनसे शादी भी की। अली और सारा दोनों ‘बिग बॉस’ के सीजन-4 में प्रतिभागी के तौर पर आए थे। अली ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया था और सारा ने उनके इस प्रपोज़ल को स्वीकार किया। दोनों की इस शो में ही शादी हुई, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उनकी ये शादी केवल दो महीनों तक ही टिक पाई। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अली और सारा की ये शादी केवल एक पब्लिसिटी स्टंट था। उन्हें शो की ओर से इस शादी के लिए 50 लाख रुपये की राशि भी दी गई थी। अब ये शादी सच थी या एक पब्लिसिटी स्टंट इसे साबित कर पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन अली के प्रपोज़ल ने इस शो में एक ट्रैंड सेट कर दिया। जिसके बाद, इस शो में कई और प्रपोज़ल देखे गए।

6. 'बिग बॉस-5’ के फाइनल में दानिश खान ने किया था महक चहल को प्रपोज़

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन-5 के फिनाले में जहां दर्शकों को शो के विजेता का इंतजार था, वहीं उन्हें विजेता के नाम के साथ-साथ कुछ और भी देखने को मिला। शो के फिनाले में कंटेस्टेंट महक चहल (Mahek Chahal) को उनके बचपन के दोस्त और बॉयफ्रेंड दानिश खान ने प्रपोज़ किया था। उनका रिलेशनशिप चार साल से चल रहा था, जिसके बाद दानिश ने शो के फिनाले में घुटनों पर बैठकर अंगूठी के साथ महक को प्रपोज़ किया। महक ने उनके प्रपोज़ल को स्वीकार किया। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों का कहना था कि, 'उनके बीच साझेदारी का मुद्दा था और इसीलिए, वो अलग हो गए।'

7. मोनालिसा ने 'बिग बॉस-10’ में की थी विक्रांत सिंह राजपूत संग शादी 

सारा और अली की शादी के बाद 'बिग बॉस' के शो में दर्शकों ने एक और जोड़े को शादी के बंधन में बंधते हुए देखा। हालांकि, ये जोड़ी अब भी साथ है और ये जोड़ी है भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) और उनकी गर्लफ्रेंड मोनालिसा (Monalisa) की। मोनालिसा भी एक भोजपुरी अभिनेत्री हैं और उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्हें कई टीवी धारावाहिकों में भी देखा गया है। मोनालिसा टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन-10 में एक प्रतिभागी के तौर पर आईं थी। विक्रांत उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ करना चाहते थे और इसीलिए, उन्हें इस शो में एंट्री दी गई। जब विक्रांत के साथ मोनालिसा ने शादी के लिए हामी भरी, तो बेहद ही शानदार तरीके से इस शो के सेट पर उनकी शादी कराई गई।

शो के ज़रिए, पूरे देश की जनता ने विक्रांत और मोनालिसा की शादी की हर रस्म का आनंद उठाया, फिर चाहे वो मेंहदी की रस्म हो या संगीत की। उनकी शादी को देखकर भी सभी को यही लगा कि शायद ये सारा और अली की शादी की तरह एक पब्लिसिटी स्टंट हो, लेकिन उनका रिश्ता अब भी कायम है। दोनों ने टीवी डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के सीजन-8 में भी हिस्सा लिया था। इस शो से एलिमिनेशन के बाद, दोनों हनीमून के लिए गोवा गए थे। 

8.  'नच बलिए-8’ में एबिगेल जैन ने किया था बॉयफ्रेंड सनम जौहर को प्रपोज़ 

टीवी डांस रियलिटी शो नच बलिएके सीजन-8 का हिस्सा रह चुकी टीवी अभिनेत्री एबिगेल जैन (Abigail Jain) और कोरियोग्राफर सनम जौहर (Sanam Johar) की जोड़ी को इस शो में काफी पसंद किया गया। इस शो के ज़रिए ही दोनों ने अपने इस रिश्ते को नई परिभाषा दी। अपने डांस के शानदार प्रदर्शन से दोनों ने दर्शकों का दिल तो जीता ही, लेकिन एक एपिसोड में एबिगेल ने सबको चौंका दिया। उन्होंने घुटनों पर बैठकर अपने बॉयफ्रैंड सनम को प्रपोज़ करके सभी दर्शकों को हैरान कर दिया। उनके इस प्रपोज़ल से खुद सनम भी हैरान थे और वो भावुक हो गए। इसके बाद, दोनों ने एक-दूजे को अंगूठी पहनाई। उनके इस प्यार को देखकर सभी दर्शक भी भावुक हो गए। सनम और एबिगेल के रिश्ते को 5 साल हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें कमेंट करते हुए जब एक प्रशंसक ने पूछा, 'शादी कब कर रहे हो?', तो इसका जवाब देते हुए एबिगेल ने कहा, 'जल्द ही!' इस कमेंट के बाद अब सभी प्रशंसकों को उनकी शादी का इंतज़ार है।

9.  'नच बलिए-8’ में ही देखा था, दीपिका के लिए शोएब का प्रपोज़ल 

टीवी धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ से घर-घर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को उनके को-स्टार शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के रूप में एक सच्चा हमसफर मिला। इस धारावाहिक में ही नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी उनका रोमांस जगज़ाहिर था। सबको खबर थी कि दीपिका और शोएब एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। सभी इस जोड़ी को साथ देखना चाहते थे और टीवी रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में दीपिका को प्रपोज़ कर शोएब ने सबका इंतज़ार खत्म कर दिया। शोएब ने बेहद ही शानदार अंदाज़ में दीपिका से अपने प्यार का इज़हार कर उन्हें प्रपोज़ किया था।

दीपिका के प्यार में पागल शोएब ने एक बयान में कहा था, “मैं आज जो कुछ भी हूं, दीपिका की वजह से हूं। ‘ससुराल सिमर का’ छोड़ने के बाद, उसने ही मुझे फिर से वापसी के लिए प्रेरित किया था, जो मैं हमेशा याद रखूंगा। एक ओर मैं काफी रोमांटिक हूं, लेकिन जब इज़हार करने की बात आती है, तो फेल हो जाता हूं। दूसरी ओर, दीपिका काफी रोमांटिक हैं, लेकिन उन्होंने मुझे वैसे ही अपनाया जैसा मैं हूं। वो मुझे एक बच्चे की तरह प्यार करती हैं और मुझे ये बेहद पसंद है।”

10. 'पति-पत्नी और वो’ में गुरमीत ने डायमंड रिंग देकर किया था देबिना को प्रपोज़

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और अभिनेत्री देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) के रोमांस के किस्से सब जानते हैं। देबिना और गुरमीत के रिलेशन को उस समय 5 साल हो चुके थे, जब उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और वो’ में प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लिया था। हालांकि, उन्होंने इस शो में देबिना को प्रपोज़ करके सबको अपने रोमांटिक अंदाज़ से वाकिफ कराया। उन्होंने हीरे की अंगूठी के साथ देबिना को प्रपोज़ किया। उनके इस प्रपोज़ल से देबिना हैरान रह गईं और उन्हें बेहद खुशी भी हुई।

एक इंटरव्यू में देबिना ने कहा था, “उस समय मुझे नहीं पता था कि गुरमीत के दिमाग में क्या चल रहा था? इसलिए, जब वो अंगूठी के साथ मेरे पास आए, तो मैं हैरान रह गई। मैं इतने बड़े सरप्राइज़ के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने पूरी तैयारी की थी और मुझे पता नहीं था कि मैं इस पर क्या प्रतिक्रिया दूं? सच कहूं, तो वो पल अब भी मुझे भावुक कर देता है। मैं जीवनभर उस पल को याद रखूंगी। ”

11.  'बिग बॉस-11’ में बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का हीना खान के लिए प्रपोज़ल

टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की भूमिका से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) और उनके बॉयफ्रैंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) का रिश्ता लोगों के लिए एक रहस्य था, क्योंकि दोनों अपने इस रिश्ते को सबके सामने स्वीकार नहीं कर रहे थे, लेकिन टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन में इनके रिश्ते ने एक नया मुकाम हासिल किया। इस शो में हिना प्रतिभागी के तौर पर शामिल हुई थीं। एक एपिसोड में रॉकी एक टॉस्क के लिए घर में आए और इसी दौरान, उन्होंने हिना को प्रपोज़ कर उन्हें हैरान कर दिया। हिना उन्हें घर के अंदर ले गई, जहां उन्होंने एक-दूजे से अपने दिल की बातें ज़ाहिर की और रॉकी ने उन्हें प्रपोज़ किया।

रॉकी ने हिना को प्रपोज़ करते हुए कहा, “आपको पता है, हमने बहुत सारा वक्त साथ बिताया है। मैंने आपके बिना जो वक्त देखा है, उससे बुरा वक्त नहीं हो सकता। प्लीज़, ‘बिग बॉस’ जैसे ही खत्म होता है, अपना सारा वक्त मेरी ज़िंदगी के लिए दो। आई लव यू।”

टीवी स्टार के इन प्रपोज़ल को देखकर हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर भी कुछ ऐसे ही अंदाज़ में उन्हें प्रपोज़ करे। तो, फिर देर किस बात की है, इस स्टोरी को अपने पार्टनर के साथ साझा कर दीजिए, ताकि उन्हें  भी प्रपोज़ करने का एक अच्छा तरीका मालूम चल सके। तो, आपको हमारी ये स्टोरी पसंद आई हो, तो हमें जरूर बताएं और अगर, हमारे लिए कोई सलाह हो, तो जरूर दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात