हाल ही में, अपलोड किए गए एक व्लॉग में टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने अप्रत्यक्ष रूप से अपने पति राजीव सेन को टारगेट किया है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से उनके साथ की अपनी तस्वीरें भी हटा दी हैं।
'मेरे अंगने में' फेम टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) ने अपने शानदार लुक, अभिनय और चुलबुले स्वभाव के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में एक नाम बनाया है। उन्होंने अपने जीवन के प्यार राजीव सेन के साथ साल 2019 में शादी रचाई थी, जो एक बिजनेसमैन, कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई भी हैं। शादी के दो साल बाद 1 नवंबर 2021 को कपल ने बेटी ज़ियाना के आगमन के साथ पैरेंटहुड को स्वीकार किया था।
अपने वैवाहिक आनंद के साढ़े तीन वर्षों में चारु और राजीव ने अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है, लेकिन किसी तरह वे हर मुसीबत से मजबूती से बाहर आ गए थे, लेकिन अब खबर है कि, दोनों की शादी में फिर से प्रॉब्लम आ गई है।
(ये भी पढ़ें- सिंगर चिन्मयी श्रीपदा बनीं जुड़वा बच्चों की मां, बताया- सी-सेक्शन के समय किया था 'भजन')
19 जून 2022 को चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग साझा किया और अपने विशाल फैनबेस से अपने दिल की बात की। वीडियो में अभिनेत्री ने परोक्ष रूप से अपने पति राजीव सेन पर उनसे और उनकी बेटी ज़ियाना से दूर रहने के लिए कटाक्ष किया। इस बारे में बात करते हुए भावुक होकर मां ने यह भी बताया कि, उनके लिए अपनी बेटी को पीछे छोड़ना और उससे दूर रहना संभव नहीं है।
इस बार चारु और राजीव के बीच चीजें हाथ से निकल गई हैं और जाहिर तौर पर यह जोड़ी अलग होने के कगार पर है। 'ईटाइम्स' के अनुसार, इस बार इस जोड़े ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है। कपल के करीबी सूत्रों ने बताया है कि, पहले दिन से ही चारु और राजीव के बीच दिक्कत है। हालांकि, वे हर लड़ाई के बाद समझौता करने में कामयाब रहे। परिवार ने भी शांतिदूत बनने की कोशिश की, लेकिन इस बार कुछ भी काम नहीं आया। चारु और राजीव ने जाहिर तौर पर अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है और कानूनी रास्ता अपना लिया है। अब लगता है कि, वह सुलह करने के मूड में नहीं हैं।
(ये भी पढ़ें- 'पांड्या स्टोर' फेम सृष्टि माहेश्वरी ने इंजीनियर करण वैद्य से की शादी, बताई अपनी वेडिंग स्टोरी)
कुछ समय पहले, राजीव ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी और ज़ियाना की तस्वीर के थंबनेल के साथ एक व्लॉग भी साझा किया था और वीडियो में उन्होंने इस बारे में बात की थी कि, कैसे माता-पिता को अपने बच्चे के चेहरे का अधिक खुलासा नहीं करना चाहिए, क्योंकि नज़र लग जाती है। उस वीडियो पर कटाक्ष करते हुए चारु ने अपने व्लॉग पर भी इसके बारे में बात की और साझा किया कि, वह ऐसा महसूस नहीं करती हैं। वो दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि, वह अपनी बेटी ज़ियाना से कितना प्यार करती हैं। वीडियो के अंत में उन्होंने 'जियो और जीने दो' का भी जिक्र किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे इस तरह कैप्शन दिया, "प्लीज मुझे और मेरी बच्ची को जीने दो।"
बता दें कि, यह पहली बार नहीं है, जब चारु असोपा और राजीव सेन के अलग होने की खबरें सुर्खियों में आई हों, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने हमेशा उनके रिश्ते के बीच में सुधार करने की कोशिश की थी। हालांकि, अब अभिनेत्री ने अपने पति राजीव सेन के साथ अपनी सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हटा दी हैं। चारु के फोटो को हटाने से लगता है कि, इन दोनों के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं है। फिलहाल, इन दोनों के रिश्ते के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।