टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभा चुके भव्य गांधी के पिता का कोरोना की वजह से निधन हो गया।
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रचंड रूप से अपना असर दिखा रही है। आलम ये है कि, रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। मनोरंजन जगत से भी आए दिन बुरी खबरें सामने आ रही हैं। खबर है कि, पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'टप्पू' का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत चुके एक्टर भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) के पिता विनोद गांधी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
जानकारी के मुताबिक, एक्टर भव्य गांधी के पिता मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में करीब 10 दिनों से वेंटिलेटर पर थे और आखिरकार 11 मई की रात उनका निधन हो गया। एक्टर के पिता के निधन की खबर से उनकी फैमिली के अलावा उनके फैंस को झटका लगा है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई भव्य की फैमिली को सांत्वना दे रहा है।
(ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर्स, जानें कौन हैं 'जेठालाल' की पत्नी?)
यहां आपको ये बता दें कि, भव्य गांधी ने 4 साल पहले 2017 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। वह शो में जेठालाल (दिलीप जोशी) और दया बेन (दिशा वकानी) के बेटे टप्पू का रोल कर रहे थे। भव्य गांधी साल 2008 में इस शो में शामिल हुए और करीब 9 साल तक इसका हिस्सा रहे। उन्होंने शो में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के चलते घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी और टप्पू के नाम से काफी मशहूर हो गए थे।
विनोद गांधी के निधन के बाद अब उनकी फैमिली में सिर्फ उनकी पत्नी यशोदा गांधी और दो बेटे निश्चित गांधी और भव्य गांधी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोगी, भव्य गांधी की मौसी के बेटे हैं। हाल ही में, 9 मई को समय शाह के बहन की शादी थी। पिता की खराब सेहत के चलते भव्य गांधी ने वर्चुअली ही सेरेमनी ज्वाइन की थी।
(ये भी पढ़ें: 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली को होना पड़ा था बॉडी शेमिंग का शिकार, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया शेयर)
20 जून 1997 को मुंबई में जन्मे, गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले भव्य गांधी अपनी फैमिली के साथ मुंबई में रहते हैं। भव्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
फिलहाल, भव्य गांधी के पिता अब इस दुनिया में नही हैं। हम यही दुआ करते हैं कि ईश्वर एक्टर की फैमिली को यह दुख सहने की क्षमता प्रदान करे।