टीवी की फेमस एक्ट्रेस मुनमन दत्ता ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाई हैं।आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, यहां उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। फैंस उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में, मुनमुम ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने नए घर का डिजिटल टूर करवाया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
फेमस कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी की भूमिका निभाने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि, उन्होंने हमेशा से इस घर का सपना देखा था, जो फाइनली सच हो गया है। मुनमुन ने हाल ही में मुंबई में अपना नया घर खरीदा है। अपने भव्य घर की एक झलक दिखाते हुए मुनमुन ने कहा, "इस अपार्टमेंट में सब कुछ बहुत ही म्यूट कलर में है। एक तरफ जहां, मैंने सफेद और ग्रे कॉम्बिनेशन को महत्व दी है। तो वहीं दूसरी तरफ गोल्डन और रोज गोल्डन का कॉम्बिनेशन है।"
(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे का गृह प्रवेश लुक: ब्लू कलर की साड़ी में सिंदूर और मंगलसूत्र से बिखेरा जलवा)
मुनमुन ने कहा कि, उन्होंने अपने बहुत सारे फर्नीचर को कस्टमाइज करके बनवाया है। उन्होंने कहा कि,, "सब कुछ का साइज खुद मापा और बनावाया है।" उन्होंने आगे कहा कि, वो अपने बड़े सोफे से बहुत संतुष्ट हैं, जिस पर 6-7 लोग आराम से बैठ सकते हैं। मुनमुन ने अपना डाइनिंग एरिया भी दिखाया, जहां के लिए उन्होंने क्रीम कलर के डाइनिंग टेबल के साथ गोल्डन कलर के टच वाले कोज़ी चेयर बनवाए हैं।
मुनमुन ने बताया कि, उन्होंने लिविंग रूम के लिए हाथ से बुना हुआ कालीन चुना है। इसके अलावा, वॉल पर जो पेंटिंग लगी है, वो भी हाथ से बनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने घर को खरीदने के समय का अपना एक्सपिरियंस शेयर करते हुए कहा कि, "जब मैं पहली बार इस घर को खरीद रही थी, तो मैंने देखा कि, इसका किचन सच में बहुत बड़ा है,"
(ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने किया 'बिजली-बिजली' डांस, पलक तिवारी ने कहा- 'लव यू डैड')
मुनमुन के बेडरूम के वॉल पर एक कलरफुल पेंटिंग लगी है, जिसका कलर उनके बेडरूम के दीवारों और पर्दो के कलर के साथ मैच कर रहा है। उनके बेड पर मैचिंग पर्दों वाला नारंगी रंग का हेडबोर्ड लगा है। उन्होंने बालकनी को भी बहुत खूबसूरती से सजाया है और इसके अलावा उन्होंने झूमर लाइट्स भी लगाई है, जो उन्होंने तुर्की से खरीदी थी।
पिछले महीने, मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "अपने नए घर में शिफ्ट कर लिया, व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच, बीमार हो गई थी, लेकिन अब ठीक हो गई। मगर, अपने नए घर में एक नई यात्रा शुरू करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। यह सब सपने के सच होने जैसा रहा है।"
(ये भी पढ़ें- करीना ने क्वारंटीन टाइम से पति सैफ की फोटो की शेयर, कहा- 'हम कोरोना युग के समय में भी प्यार में हैं')
फिलहाल, हमें मुनमुन का घर बहुत पसंद आया। तो, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।