बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) का आज यानी 11 जुलाई को बर्थडे है। इस खास मौके पर श्लोका की चाची टीना अंबानी ने अपनी बहू को बर्थडे विश करते हुए खास मैसेज लिखा है। तो आइए देखते हैं...
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) आज यानी 11 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में श्लोका की चाची और अनिल अंबानी (Anil Ambani) की वाइफ टीना अंबानी (Tina Ambani) ने अपनी बहू को बर्थडे विश किया है।
दरअसल, टीना अंबानी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपने हर सुख-दुख को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बहू श्लोका मेहता बर्थडे के बर्थडे पर फोटो शेयर करके बधाई दी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''उज्जवल और खुला, गर्म और प्यार, स्मार्ट और अच्छी तरह से पढ़ी... परिवार के लिए सबसे अद्भुत, इसके साथ ही श्लोका आपको सालों साल खिलते हुए देखना बहुत प्यारा है! आपके विशेष दिन पर, हम आपके प्यार और हँसी, खुशी और आनंद की कामना करते हैं।'' (ये भी पढ़ें: लाजवाब है श्लोका मेहता का गोटा पट्टी वाला पिंक लहंगा, जरा अंबानी लेडीज से सीखिए ये फैशन टिप्स)
बता दें कि जब से श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी आकाश अंबानी (Akash Ambani) से हुई है तब से वह सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी फैन्स फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। श्लोका मेहता बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल हैं। उनकी सास नीता अंबानी उनका खास ध्यान रखती हैं। श्लोका मेहता फैमिली के बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालती हैं। (ये भी पढ़ें: स्कूल के एनुअल फंक्शन में इस अंदाज में पहुंची श्लोका मेहता, पति आकाश अंबानी का हाथ थामे यूं आईं नजर)
श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। श्लोका मेहता के पिता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। मालूम हो, अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में श्लोका डायरेक्टर हैं। वैसे इस बात की जानकारी बेहद कम लोगों को है कि श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर नामक एक कंपनी की संस्थापिका भी हैं जिसके जरिए वह एनजीओ को सहयोग करती है।
आकाश और श्लोका मेहता की शादी पिछले साल 2019 में 9 मार्च को हुई थी। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जान रहे हैं, लेकिन पहले दोनों सिर्फ और सिर्फ अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों धीरुभाई इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। ऐसे में श्लोका और आकाश साथ ही बढ़े हुए। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को चुपके-चुपके पसंद करने लगे थे। (ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की वेडिंग एनिवर्सरी पर वायरल हुईं उनकी शादी की अनदेखी फोटोज, यहां देखिए)
दोनों ने साल 2009 में स्कूल की पढ़ाई पूरी की। जब दोनों ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली, तब से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। बस यहीं से यह तय हुआ कि दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लेंगे। इसके बाद वो वक्त भी आया कि जब दोनों को मुंबई छोड़ एक-दूसरे से जुदा होना पड़ा। दरअसल, श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी चली गई थीं। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन करने चले गए थे। इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वो भारत लौट आईं और अपने पिता के बिजनेस में उनका साथ देने लगीं। आकाश भी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस संभालने लगे। (ये भी पढ़ें: श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की पहली वेडिंग एनिवर्सरी आज, देखिए कैसे टीना अंबानी ने दी शुभकामनाएं)
हालांकि, व्यस्त होने के बाद भी दोनों की फिर से मुलाकातें शुरू हुईं। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को दूसरे मुकाम पर ले जाने का मन बनाया और इसी क्रम में आकाश ने साल 2018 में श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया। जब आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया तो उन्होंने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों के लिए दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था।
हम भी श्लोका मेहता को जन्मदिवस की ढ़ेर सारी शूभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।