एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी लविंग वाइफ ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के गोल्डन कपल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या ने अपने हसबैंड अभिषेक को कभी भी ऑनस्क्रीन किस नहीं किया है। आइए इसकी वजह बताते हैं।
बॉलीवड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जो अपनी लविंग केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में इंडस्ट्री के गोल्डन कपल एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम भी आता है। दोनों अपनी क्यूट केमिस्ट्री के जरिए लाखों कपल्स को इंस्पायर करते हैं। खास बात ये है कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिसमें भी दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने कभी भी एक-दूसरे को ऑनस्क्रीन किस नहीं किया है। आज इस स्टोरी में हम आपको अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के एक थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक्टर ने इसकी वजह बताई थी।
दरअसल, शादी के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बतौर मैरिड कपल पहली बार अमेरिकन एंकर ओपरा विनफ्रे के चैट शो में नजर आए थे। यहां पर ओपरा विनफ्रे ने ऐश्वर्या और अभिषेक से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवाल किए थे। इसी बीच, ओपरा विनफ्रे ने अभिषेक से पूछा था कि, ऐश्वर्या राय ने उन्हें कभी ऑनस्क्रीन किस क्यों नहीं किया है? इस सवाल का एक्टर ने काफी मजेदार जवाब दिया था, जिसे सुनकर ओपरा विनफ्रे भी हैरान रह गई थीं। आइए अब आपको एक्टर का जवाब बताते हैं। (ये भी पढ़ें: श्रीदेवी के लिए राम गोपाल वर्मा का प्यार, 6 घटनाओं से साबित हुआ था एक्ट्रेस के लिए 'RGV' का जुनून)
ओपरा विनफ्रे का ये सवाल सुनकर ऐश्वर्या राय अपने लविंग हसबैंड अभिषेक बच्चन की ओर झुकीं और उन्हें गाल पर किस करते हुए बोली थीं, ‘आगे बोलो बेबी।’ जिसके बाद एक्टर ने जवाब देते हुए कहा था कि, ‘हमारे यहां सब कुछ ऐसा नहीं है, जैसा पश्चिम में होता है। मुझे लगता है कि भारतीय दर्शक मानते हैं कि, फिल्मों में किसिंग सीन जरूरी नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, लड़का एक लड़की से मिलता है, वे प्यार में पड़ जाते हैं, पश्चिम में वह एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने के लिए किस करते हैं। ये उनका एक-दूसरे के लिए प्यार है, लेकिन भारत में हम एक गाना चलाते हैं। क्या यह दिलचस्प नहीं है? आप इन खास पलों में पहाड़ों पर घूमते हैं या फिर गाने पर डांस करते हैं। यह काफी दिलचस्प है।’ वहीं, आगे ऐश्वर्या राय ने कहा था कि, ‘हमारे पास गाने हैं, जिसे हम काफी एंजॉय करते हैं।’ (ये भी पढ़ें: देव आनंद की पत्नी कल्पना कार्तिक संग अनदेखी तस्वीर आई सामने, बेहद खूबसूरत दिख रहा कपल)
फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा को दिए गए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या संग शादी को लेकर कहा था, ‘ये इसलिए नहीं है कि आप हॉट हैं और चलो शादी कर लेते हैं। ये ऐसा नहीं है। वो जिस तरह की व्यक्ति हैं, मैंने उनसे इसलिए शादी की। मैंने उनसे इस वजह से शादी नहीं की क्योंकि वो एक सक्सेसफुल एक्टर हैं या वो भारतीय सिनेमा का एक इंटरनेशनल चेहरा हैं। दिन ख़त्म होने के बाद जब आप काम से थके हारे वापस आते हैं, तो आप बेड पर जाते हैं और आपको कुछ निश्चित रियलिटी का सामना करना पड़ता है और तब आपको पता चलता है कि एक व्यक्ति कैसा है। ये हमारे चेहरे जो बिना मेकअप के रात के समय होते हैं, मैंने उनसे उस व्यक्ति के लिए शादी की है।’ (ये भी पढ़ें: करीना कपूर की लंदन वाली बहन आलिया लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें)
बताते चलें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को बेहद ही शाही अंदाज में हुई थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री का हर कलाकार नजर आया था, जिस वजह से कपल की शादी की चर्चा लंबे समय तक रही थी। शादी के चार साल बाद ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या को जन्म दिया। वहीं, अब ऐश्वर्या और अभिषेक की तरह उनकी क्यूट बेटी आराध्या भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अब कपल की शादी को 14 साल हो चुके हैं। 20 अप्रैल 2021 को ऐश्वर्या और अभिषेक ने लॉन्ग डिस्टेंस स्टाइल में अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी। आइए दिखाते हैं वो तस्वीर।
फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, उतना ही दोनों के बीच का प्यार और गहरा होता जा रहा है। तो आपको एक्टर का ये जवाब कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।