यहां हम आपको टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मिसकैरेज (गर्भपात) का दर्द झेला है। आइए बताते हैं।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। हालांकि, साथ ही साथ उन्होंने अपने मिसकैरेज के बारे में भी बात की है। दीपिका ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल वह एक मिसकैरेज से गुजर चुके हैं, इसलिए इस बार थोड़े डरे हुए थे। हालांकि, अब सब ठीक है। वैसे, सिर्फ दीपिका ही नहीं, ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं, जो गर्भपात का दर्द झेल चुकी हैं। इनमें काजोल, गौरी खान और शिल्पा शेट्टी जैसी हस्तियों के नाम भी शामिल हैं। आइए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपने गर्भपात के बारे में खुलकर बात की थी।
टीवी एक्टर करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव का साल 2018 में गर्भपात हो गया था। उस वक्त वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण अंकिता का गर्भपात हो गया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वे हर रात रोते थे, लेकिन एक साल बाद कपल को अपनी बेटी मेहर का आशीर्वाद मिला, जिसके बाद उनकी लाइफ में दोबारा खुशियां आ गईं।
टीवी एक्ट्रेस डिंपी गांगुली साल 2012 में गर्भपात के दर्द से गुजरी थीं, तब वह राहुल महाजन के साथ अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही थीं। मॉडल अभिनेत्री ने दुबई स्थित व्यवसायी रोहित रॉय से दूसरी शादी की है। पिछले साल, उन्होंने अपने पति के साथ अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया और अब अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की रिलीज के दौरान उनका गर्भपात हो गया था। उन्होंने साझा किया था कि उसके बाद उनका एक और मिसकैरेज हुआ। वह समय एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल था। हालांकि, अब उन्हें अपने पति अजय देवगन के साथ न्यासा देवगन और युग देवगन का आशीर्वाद प्राप्त है। पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने सरोगेसी के जरिए फरवरी 2020 में एक बच्ची का स्वागत किया था। शिल्पा को 'APLA' नाम की एक ऑटो-इम्यून बीमारी थी, जिसके कारण उन्हें कई बार गर्भपात का सामना करना पड़ा था।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने बेटे आर्यन खान के जन्म से पहले मिसकैरेज के दर्द का सामना किया था। शाहरुख ने 'यारों की बारात' टॉक शो में इस बात का खुलासा किया था। हालांकि, बाद में कपल के घर में खुशियों ने दस्तक दी और कपल तीन बच्चों आर्यन, सुहाना खान और अबराम खान के साथ पैरेंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहा है। हालांकि, अबराम का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने खुलासा किया था कि 2019 और 2020 में उनके दो गर्भपात हुए। हालांकि, अब गीता और हरभजन एक बच्ची और एक बेटे के माता-पिता हैं, जिनका जन्म 2016 और 2021 में हुआ था।
टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें साल 2014 में गर्भपात का सामना करना पड़ा था। 'लॉक अप' फेम एक्ट्रेस ने साझा किया था कि जब वह 5 महीने की गर्भवर्ती थीं, तब उनका मिसकैरेज हो गया था। हालांकि, बाद में उन्हें करण मेहरा के साथ एक बेटे का आशीर्वाद मिला। हालांकि, अब करण अपनी पत्नी निशा से अलग रहते हैं। दोनों के बीच तलाक के लिए कानूनी लड़ाई चल रही है।
फिलहाल, हम दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वैसे, इस स्टोरी पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।