2022 में इन हस्तियों का हुआ निधन: लता मंगेशकर से राकेश झुनझुनवाला तक, ये सेलेब्स नहीं हमारे बीच

साल 2022 बस खत्म होने वाला है। इस साल राजनीति, कारोबार, नृत्यकला और संगीत से जुड़ी कुछ मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा, जिनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए बताते हैं।

By Ruchi Upadhyay Last Updated: Dec 31, 2022 | 15:05:38 IST

साल 2022 में हमने कई मशहूर हस्तियों को अलविदा कहते हुए देखा, जिन्होंने इस साल अपनी अंतिम सांस ली। भारत की 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर, भारतीय व्यवसायी राकेश झुनझुनवाला और 'समाजवादी पार्टी' के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उन लोगों में शामिल थे, जिनका साल 2022 में निधन हो गया। इस वर्ष दिवंगत होने वालों की सूची में दुनिया के कई मशहूर लोग शामिल रहे हैं, जिनके बारे में आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

ADVT
ADVT

1. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)

स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर ने 'ब्रीच कैंडी अस्पताल' में अपनी अंतिम सांसे लीं। देशभर में उनके निधन से शोक की लहर रही। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

ADVT.
ADVT.

2. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया था। 'सपा' संरक्षक मुलायम सिंह यादव लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त चल रहे थे। देश के रक्षा मंत्री रहने के साथ मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। खुद को राम मनोहर लोहिया का शिष्य कहने वाले मुलायम सिंह यादव सपा कार्यकर्ताओं के बीच 'नेता जी' के नाम से लोकप्रिय थे।

3. अरुण बाली (Arun Bali)

अरुण बाली का नाम भला कौन नहीं जानता है। टीवी शो में अपने अभिनय का लोहा मनमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया था। बाली ने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने 1991 के ऐतिहासिक नाटक 'चाणक्य' में राजा पोरस और 2000 के दशक में 'कुमकुम' में हर्षवर्धन वाधवा जैसी कई भूमिकाएं निभाई थीं और कई पुरस्कार भी जीते थे। इस साल 7 अक्टूबर 2022 को 79 वर्ष की उम्र में अरुण बाली ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

ADVT.
ADVT.

4. राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava)

राजू श्रीवास्तव देश और दुनिया के एक प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेता थे। इनका निधन 21 सितंबर 2022 को AIIMS दिल्ली में हुआ था। राजू श्रीवास्तव वो नाम थे, जिसे सुनकर ही हंसी-ठिठोली याद आ जाती थी। देश के कॉमेडी किंग माने जाने वाले राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को साल 2022 में अलविदा कह दिया था। मौत से पहले उन्होंने “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया था।

5. राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala)

शेयर मार्केट के 'बिग बुल' राकेश झुनझुनवाला का निधन 2022 में 62 साल की उम्र में हुआ था। दिग्गज कारोबारी झुनझुनवाला के निधन की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल ने की थी। राकेश झुनझुनवाला को भारत का 'वारेन बफेट' भी कहा जाता था।

ADVT.
ADVT.

6. कमाल खान (Kamal Khan)

'एनडीटीवी' के मशहूर पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कमाल खान की पहचान एक तेजतर्रार पत्रकार के तौर पर की जाती थी। 61 साल के कमाल खान अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। उनकी शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। बताया गया था कि सुबह-सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

7. पंडित शिव कुमार शर्मा (Pandit Shiv Kumar Sharma)

विश्वप्रसिद्ध संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। वे 84 वर्ष के थे। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। पं. शिव कुमार शर्मा के सचिव दिनेश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पं. शिव कुमार शर्मा का निधन सुबह 8 से 8.30 बजे के करीब हुआ था। पंडित शिव कुमार शर्मा का हिन्दी सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा है। बॉलीवुड में 'शिव-हरि' नाम से मशहूर शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया था। 

8. सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)

इसी साल 29 मई 2022 को सिंगर, एक्टर, रैपर और पॉलिटिशियन रहे सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त मूसेवाला खुद अपनी थार जीप चला रहे थे। तभी सामने से काले रंग की एक गाड़ी आई, जिसमें मौजूद लोग थार पर लगातार गोलियां चलाने लगे। सिद्धू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

9. केके (Krishnakumar Kunnat)

केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नत एक फेमस भारतीय प्ले बैक सिंगर थे। उनके गाए हुए गाने आज भी लाखों लोग सुनते हैं। 31 मई 2022 को दक्षिण कोलकाता के नजरुल मंच सभागार में एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

10. बप्पी लहरी (Bappi Lahiri)

‘बप्पी दा’ ने न केवल बॉलीवुड में, बल्कि बंगाली, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी कई चार्टबस्टर्स गाने दिए थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। 15 फरवरी 2022 को 69 वर्ष की आयु में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से मुंबई में उनका निधन हो गया था।

खैर, भले ही आज ये दिग्गज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन यह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। फिलहाल, आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात