अपने अफेयर्स को लेकर विवादों में रहे हैं ये 9 एक्टर्स, फिर भी इनकी पत्नियों ने इन्हें स्वीकारा

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने दूसरी महिलाओं से अफेयर रखा और अपनी पत्नियों को धोखा दिया। इसके बावजूद उनकी पत्नियों ने उन्हें स्वीकार किया। चलिए जानते हैं, ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में।

By Chandrashekhar Kumar Last Updated: Sep 9, 2020 | 22:12:46 IST

बशीर बद्र का एक शेर है, जिसमें उन्होंने कहा था, ''कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफा नहीं होता।'' आमतौर पर ये शेर बॉलीवुड के उन एक्टर्स पर सटीक बैठता है, जिन्होंने शादीशुदा होते हुए भी दूसरी महिलाओं से प्रेम संबंध रखा। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने दूसरी महिलाओं से अफेयर रखने के लिए अपनी पत्नियों को धोखा दिया और रंगे हाथों पकड़े भी गए। इसके बावजूद उनकी पत्नियों ने उन्हें माफ किया और आज वह खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। तो क्या आप ऐसे अभिनेताओं के बारे में जानना चाहेंगे? जिन्हें उनकी पत्नियों ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने के बावजूद भी स्वीकार किया? तो आइए हम आपको बताते हैं इनके बारे में।

ADVT
ADVT

1. आदित्य पंचोली 

बॉलीवुड के फेमस एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) ने एक्ट्रेस जरीना वहाब (Zarina Wahab) से 1986 में शादी की थी। इनकी लव लाइफ और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चर्चा का विषय रहा है। जरीना से शादी के बाद आदित्य पूजा बेदी (Pooja Bedi) के प्यार में पड़ गए और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन जब पूजा बेदी की 15 साल की नौकरानी ने आदित्य पर फिल्मों में काम दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया तब दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इसके बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से इनके प्रेम संबंध की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनने लगीं। ये वो दौर था जब कंगना बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं। ऐसे में आदित्य ने कंगना की मदद की और इसी दरमियान दोनों में प्यार बढ़ा। फिल्म 'गैंगस्टर' से फिल्मों में डेब्यू करने वाली कंगना को फिल्मफेयर का 'बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड मिला'। इसके बाद आदित्य और कंगना के रिश्तों में खटास आने लगी और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। कंगना ने आदित्य पर मारपीट सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए। आदित्य पंचोली की बेवफाई के बावजूद उनकी पत्नी जरीना ने लगातार आदित्य का साथ दिया और उन्हें स्वीकार भी किया। मौजूदा समय में यह कपल अपनी मैरिज लाइफ में खुश है।

2. राज कपूर 

ADVT.
ADVT.

फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के मशहूर किरदार राजकपूर (Raj Kapoor) सबको हंसाने व गुदगुदाने वाले जिंदादिल कलाकार थे। उन्हें बॉलीवुड का 'शोमैन' भी कहा जाता है। इस शख्स ने बॉलीवुड को पर्दे पर जीने का सलीका सिखाया। राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा (Krishna malhotra) से 1946 में शादी की थी। शादीशुदा होने के बावजूद राजकपूर नरगिस दत्त (Nargis Dutt) के प्यार में पड़ गए। दोनों ही एक-दूसरे से खूब प्‍यार करते थे। इस बात की पुष्टि खुद राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपनी किताब 'खुल्‍लम-खुल्‍ला' में की है। कहा जाता है कि राज कपूर नरगिस के प्यार में पागल थे और वो नरगिस को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। फिल्म क्रिटिक्स के मुताबिक, भारतीय सिनेमा के इतिहास में राजकपूर और नरगिस की प्रेम कहानी अमर है। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। राजकपूर के शादीशुदा होने की वजह से नरगिस ने उनसे दूरियां बना ली थीं। नरगिस से ब्रेकअप के बाद राज कपूर वैजयंती माला (Vyjayanthimala) को दिल दे बैठे। इसके बाद उनका नाम जीनत अमान (Zeenat Aman) के साथ भी जुड़ा था। इन तमाम अफेयर्स के बावजूद राज कपूर की पत्नी कृष्णा ने उन्हें एक्सेप्ट किया। हालांकि, अब दोनों ही लोग इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। (ये भी पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री के वो 10 एक्टर्स, जिन्होंने अपने पहले पार्टनर को धोखा देकर किसी और से किया प्यार)

3. अमिताभ बच्चन 

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। रेखा और अमिताभ की मुलाकात पहली बार फिल्म 'दो अंजाने' के सेट पर हुई थी। ये वो दौर था जब अमिताभ सुपरस्टार बन चुके थे और उनकी जया बच्चन (Jaya Bachchan) से शादी हो चुकी थी, लेकिन रेखा की उस समय कोई खास पहचान नहीं बन पाई थी। इसके बाद अमिताभ और रेखा की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और खबरें यहां तक आने लगी थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन, अमिताभ ने इस रिलेशनशिप को कभी कबूल नहीं किया, जबकि रेखा ने अमिताभ से अपने अफेयर को स्वीकार किया। यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' में अमिताभ, जया और रेखा तीनों एक साथ नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ ने ही उन दोनों को साथ फिल्म करने के लिए मनाया था, ताकि उनके बीच अनबन की खबरों पर विराम लग सके। इसके उलट कई लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि 'सिलसिला' इन तीनों की रियल लाइफ स्टोरी ही है। हालांकि, फिल्म 'सिलसिला' के बाद रेखा और अमिताभ की जोड़ी फिर एक साथ कभी पर्दे पर नहीं दिखी और दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। रेखा-अमिताभ के रिलेशनशिप की सच्चाई जानने के बावजूद भी जया बच्चन ने अमिताभ को स्वीकार किया और वो दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। 

ADVT.
ADVT.

4. राज बब्बर

राज बब्बर (Raj Babbar) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1977 में फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से की थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'निकाह' से मिली। राज बब्‍बर ने कई फिल्‍मों में काम करने के बाद राजनीति की ओर रुख कर लिया और वर्तमान में 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के दिग्गज नेता हैं। राज बब्बर ने नादिरा बब्बर (Nadira Babbar) से 1975 में शादी रचाई थी। वहीं, पहली शादी में अनबन के बाद उन्होंने दूसरी शादी अपनी प्रेमिका व फेमस एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) से की थी, जिनका बीमारी (पोस्टपार्टम यानी प्रसव से संबंधित जटिलताएं) के बाद केवल 31 साल की उम्र में देहांत हो गया था। इसके बाद राज बब्बर की जिंदगी में भूचाल आ गया और वे भीतर से टूट गए थे। इस कठिन समय में उनकी पहली पत्नी नादिरा ने उन्हें संभाला। दरअसल, राज बब्बर ने स्मिता से शादी करने के लिए नादिरा को छोड़ दिया था। हालांकि, नादिरा ने उन्हें स्वीकार किया और वर्तमान में दोनों पति-पत्नी अपनी फैमिली लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: रियलिटी शो 'नच बलिए' की ये 12 जोड़ियां रियल लाइफ में बन गए लाइफ पार्टनर, जानें इनके बारे में)

5. शत्रुघ्न सिन्हा 

'शॉटगन' के नाम से फेमस शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इन्होंने 1980 में पूर्व 'मिस यंग इंडिया' रहीं पूनम से शादी रचाई थी। बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय (Reena Roy) की लव लाइफ है। ये वो दौर था जब शत्रुघ्न का नाम रीना रॉय से जोड़ा जा रहा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कबूल किया था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। दिलचस्प बात यह थी कि एक अन्य इंटरव्यू में पूनम ने खुलासा किया था कि, 'वह इन दोनों के अफेयर के बारे में सब कुछ जानती थीं।' ये सभी जानते हैं कि रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी उस दौर की सबसे हिट जोड़ियों में से एक थी। शत्रुघ्न के साथ रीना ने पहली बार 1973 में फिल्म 'मिलाप' में साथ काम किया था। लेकिन इस जोड़ी को पहचान मिली सुभाष घई की फिल्म 'कालीचरण' से, जिसके बाद रीना और शत्रुघ्न की लव स्टोरी भी पटरी पर रफ्तार पकड़ चुकी थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद इस रिलेशनशिप में दरार आ गई और फिर उनकी पत्नी पूनम ने उन्हें स्वीकार किया। 

ADVT.
ADVT.

6. गोविंदा 

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) ने साल 1987 में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से शादी रचाई थी। आप बखूबी जानते होंगे कि 80 के दशक में गोविंदा बॉलीवु़ड के सुपरस्टार थे। कई को-एक्ट्रेस के साथ उनके अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बनी रहती थीं। गोविंदा और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक रही हैं। इन्होंने एक साथ काम करते हुए बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। इसी दरमियान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हुआ। यह भी अफवाहें उड़ने लगी थीं कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। रानी और गोविंदा की मुलाकात फिल्म 'हद कर दी आपने' के सेट पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा अपनी शादीशुदा जिंदगी को उजड़ते हुए नहीं देखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने रानी मुखर्जी से ब्रेकअप का फैसला किया। इसके अलावा गोविंदा अपनी को-स्टार रहीं नीलम कोठारी (Neelam Kothari) को भी दिल दे बैठे थे। इसके बावजूद उनकी पत्नी सुनीता ने उन्हें स्वीकार किया और अभी दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।  

7. शाहरुख खान 

रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें हर कोई चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'डॉन' की शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसके बाद शाहरुख की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने शाहरुख को प्रियंका के साथ फिल्में करने से मना कर दिया था। हालांकि, शाहरुख और प्रियंका ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। फिर भी उनके अफेयर की गॉसिप फिल्म इंडस्ट्री में होने लगी थी। इसके बावजूद शाहरुख की पत्नी गौरी ने अपने पति को एक्सेप्ट किया और दोनों अभी अपनी मैरिज लाइफ का लुत्फ उठा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 ऐसे सितारे, जिन्होंने किसी फेसम स्टार से नहीं की शादी, जानें इनके बारे में)

8. अजय देवगन 

'शिंघम ब्वॉय' अजय देवगन (Ajay Devgn) और मशहूर अभिनेत्री काजोल देवगन (Kajol Devgan) की जोड़ी कमाल की है। इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और अजय एक अच्छे पति की भूमिका में हमेशा नजर आते हैं। अजय ने 1999 में अभिनेत्री काजोल से लव मैरिज की थी। हालांकि, अजय अपने अफेयर्स के कारण हमेशा सुर्खियों में भी रहे हैं। अजय देवगन का नाम रवीना टंडन (Raveena Tandon) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ भी जुड़ चुका है। वहीं, अभिनेत्री तब्बू (Tabu) ने 'मुंबई मिरर' को दिए एक इंटरव्यू में अपने सिंगल होने की वजह अजय देवगन को बताया था। ऐसी अफवाहें फैली थीं कि 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' की शूटिंग के दौरान अजय कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के काफी करीब आ गए थे। इसके बाद काजोल ने अजय को सख्त निर्देश दिया कि वे कंगना से दूरी बना लें। इन सारे अफेयर्स के बावजूद काजोल ने अजय को माफ किया और वर्तमान में यह कपल अपनी फैमिली लाइफ में खुश है।

9. अक्षय कुमार

'खिलाड़ी कुमार' के नाम से मशहूर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने अफेयर्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। लेकिन ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) से शादी के बाद वह एक प्यार करने वाले और वफादार पति के रूप में उभर कर सामने आए हैं। अक्षय कुमार 'देसी गर्ल' के नाम से फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के प्यार में पड़ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका से दूरी बनाने की सख्त हिदायत दी थी और उनके साथ कोई फिल्म साइन करने से मना किया था। इसके अलावा रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ आदि कई अभिनेत्रियों के साथ अक्षय की लव केमिस्ट्री की गॉसिप इंडस्ट्री में होने लगी थी। इसके बाद भी ट्विंकल ने अक्षय को स्वीकार किया और यह कपल अभी खुशहाल जिंदगी बिता रहा है।

ऐसी ही रोचक खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमसे। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो, तो अवश्य दें।

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल