बॉलीवुड के ऐसे 21 सितारे जिन्होंने चुपके से रचाई शादी, कानों-कान भी नहीं लगी थी किसी को खबर

बॉलीवुड ( Bollywood) इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी शादी को बेहद ही गुपचुप तरीके से किया है, तो चलिए आपको बातते हैं उन सेलेब्स के बारे में।

By Prakash Joshi Last Updated: Jul 17, 2020 | 20:56:56 IST

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज (Bollywood Celebrities) की शादियां हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। किस जोड़े की शादी कैसे हो रही है, कौन से डिजाइनर कपल की ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं, किस तारीख को शादी हो रही है, वो हनीमून के लिए कहां जा रहे हैं, और ना-जाने क्या-क्या? हमेशा ही ये बातें चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं जब शादी हो जाती है तो जहां कई सेलेब्स खुशी-खुशी अपनी शादी की खबरें साझा करते हैं, तो वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपनी शादी को सीक्रेट रखते हैं और फिर बाद में सोशल मीडिया के जरिए या किसी और तरीके से अपनी शादी की खबर दुनिया के साथ शेयर करते हैं। तो आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों की शादी पर जिनकी शादी या तो सिंपल तरीके से हुई या फिर उन्होंने अपनी शादी को गुपचुप तरीके से किया।

ADVT
ADVT

1. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत सबसे ज्यादा फेमस सेलेब कपल में से एक हैं, जिनकी शादी बेहद सादगी से हुई थी। जबकि अंदाजा ये लगाया गया था कि मीरा राजपूत के साथ शाहिद की शादी दिल्ली में भव्य तरीके से होगी। हालांकि, बाद में मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन जरुर रखा गया। इस जोड़े ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी। फिलहाल, ये कपल अपनी बेटी मीशा और बेटे जैन कपूर के साथ खुश है और लाइफ को एन्जॉय कर रहा है।

2. रयान थाम और मिनिषा लांबा

ADVT.
ADVT.

फिल्म 'बचना ए हसीनो' में एक्टर रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने ब्वॉयफ्रेंड रयान थाम के साथ गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। दोनों ने 6 जुलाई 2015 को मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। जहां सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। दरअसल, जब एक्ट्रेस पूजा बेदी ने ट्विटर पर इस जोड़े को शादी की बधाई दी तब सभी को कपल की शादी के बारे में पता चला। जबकि इससे पहले तक किसी को इस शादी के बारे में कुछ भी नहीं पता था। वहीं इसके बाद मिनिषा ने अपने फैंस के साथ शादी की खबर को शेयर किया था। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ) 

3. कुणाल कपूर और नैना बच्चन

कुणाल कपूर और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन ने 9 फरवरी 2015 को सेशेल्स आइलैंड में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने दिल्ली में शादी का रिसेप्शन दिया था, लेकिन दुनिया को उनकी शादी के बारे में नहीं पता चलता अगर कुणाल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर ना की होती।

ADVT.
ADVT.

4. जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल

ये बात लगभग सभी जानते थे कि बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और बैंकर प्रिया रुंचाल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि उनकी शादी ऐसे अचानक होगी। साल 2014 में दोनों अमेरिका के लॉस एंजिल्स में छुट्टियां मनाने गए थे, लेकिन दोनों ने वहां गुपचुप तरीके से शादी कर ली। वहीं जॉन के ट्वीट से सभी को पता चला कि उन्होंने प्रिया से शादी रचा ली। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "आपको और आपके चाहने वालों के लिए साल 2014 खुशियों से भरा हो। ईश्वर करे ये साल आपके लिए प्यार, अच्छा भविष्य और खुशी लेकर आए। जॉन और प्रिया अब्राहम का आपको ढेर सारा प्यार।"

5. आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी के रिलेशन की खबरें कई सालों से चर्चा में थी। हर कोई उनकी शादी के बारे में जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन 21 अप्रैल 2014 को इटली में रानी मुखर्जी के साथ आदित्य चोपड़ा की गुपचुप शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। उनकी शादी में केवल 20 लोग ही शामिल हुए थे। वहीं  करण जौहर और वैभवी मर्चेंट ही अकेले ऐसे बी-टाउन सेलेब्स थे जो इस शादी में शामिल हुए थे।

ADVT.
ADVT.

6. आफताब शिवदासानी और निन दुसंज

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी ने 11 जून 2014 को गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड निन दुसंज से शादी रचाई। वहीं अगर रिपोर्ट्स की माने तो उनकी इस गुपचुप शादी के पीछे का कारण आफताब के पिछले टूटे हुए रिश्ते थे। इसीलिए इस जोड़े ने परिवार के करीबी लोगों के बीच ही गुपचुप तरीके से शादी करने का फैसला किया। वहीं दोनों ने 29 अगस्त 2017 को श्रीलंका के फेमस रिजॉर्ट में फिर से शादी की। (ये भी पढ़ें: पापा ऋषि कपूर को जीभर के देख भी नहीं सकी उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा, ऐसे किए अंतिम दर्शन)  

7. पीटर हाग और सेलिना जेटली

बॉलीवुड में फिल्म 'नो एंट्री' से अपनी अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने ट्विटर पर पीटर हाग के साथ अपनी शादी की खबर को बता दिया था। एक्ट्रेस ने इस खबर का खुलासा किया कि एक महीने के बाद वो शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, जिसके बाद उन्होंने 23 जुलाई 2011 को ऑस्ट्रिया में एक हजार साल पुराने मठ में शादी रचा ली।

8. वीरदास और शिवानी माथुर

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर वीरदास ने 5 साल के रिलेशन के बाद अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर से गुपचुप तरीके से 19 अक्टूबर 2014 को श्रीलंका में शादी कर ली। उनकी शादी ठीक एक महीने बाद उस वक्त सुर्खियों में आई जब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं।

9. कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी

बडे़ पर्दे पर फिल्म 'पेज 3' से अपनी अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की शादी की खबरें तब सामने आईं जब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ने लगी। वहीं दोनों 3 सितंबर 2010 को कोंकणा सेन के मुंबई स्थित घर में शादी के पवित्र बंधन में बंधे। बाद में कोंकणा ने ट्विटर पर अपनी शादी की खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया। हालांकि, दोनों अब अलग हो चुके हैं।

10. मनोज बाजपेयी और नेहा

बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी नेहा ने अप्रैल 2006 में गुपचुप तरीके से शादी की। वहीं अगर खबरों की मानें तो शादी के लिए इतना कम समय होने के कारण मनोज के माता-पिता भी इस शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। वहीं फिल्म जगत से भी किसी को इस शादी में नहीं बुलाया गया था। (ये भी पढ़ें: 'ननद' सबा ने बनाई कानपुर स्टाइल में बिरयानी, तो भाभी दीपिका कक्कड़ ने ऐसे की जमकर तारीफ) 

11. किम शर्मा और अली पंजानी

सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा ने केन्याई बिजनेसमेन अली पंजानी के साथ शादी करके सभी को चौंका दिया था। उनकी शादी की खबर सामने आने तक उनके अफेयर के बारे में किसी को कोई खबर नहीं थी। कपल ने अगस्त 2010 में केन्या के मोम्बासा में शादी की।

12. जय मेहता और जूही चावला

जूही चावला और जय मेहता ने हमेशा कहा कि वो "सिर्फ अच्छे दोस्त" थे, लेकिन जल्द ही साल 1995 में उनकी गुपचुप शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा उस वक्त की जब वो अपनी बेटी होने की उम्मीद कर रहे थे।  

13. उर्मिला मातोंडकर और मीर मोहसिन अख्तर

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 3 मार्च 2016 को कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी। दुनिया को इसका पता तब चला जब उन्होंने खुद एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी शादी की पुष्टि की। उर्मिला ने मीडिया को जारी किए गए अपने बयान में कहा कि सिर्फ दोस्तों और परिवार से जुड़े लोग उनकी शादी के जश्न में शामिल हुए क्योंकि वो और मोहसिन इस शादी को सादे ढंग से ही मनाना चाहते थे। हालांकि, इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उर्मिला के करीबी और फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शादी में शामिल हुए थे। मनीष मल्होत्रा ​​ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनके लिए बधाई संदेश भी पोस्ट किया था।

14. प्रीति जिंटा और जीन गुडएनफ

प्रीति जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडएनफ से 29 फरवरी 2016 को लॉस एंजिल्स में शादी की। दोनों की शादी बड़े ही गुपचुप तरीके से हुई थी। इस शादी फंक्शन में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके अलावा समारोह में शामिल होने वाले उनके करीबी दोस्त सुज़ैन खान और सुरीली गोयल एकमात्र सेलेब्स थे।

15. संजय दत्त और मान्यता दत्त

संजय दत्त और मान्यता दत्त ने 7 फरवरी 2008 को गोवा में ताज एक्सोटिका में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। शादी से पहले उन्होंने 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। संजय और मान्यता की मुलाकात एक कॉफी शॉप में हुई थी।  

16. बोनी कपूर और श्रीदेवी

हम सभी जानते हैं कि बोनी कपूर की शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी, लेकिन तभी श्रीदेवी उनके जीवन में आईं। अफवाह उड़ी कि श्रीदेवी बोनी की पहली पत्नी के साथ दोस्त बन गईं और कुछ समय के लिए दोनों के साथ रहने लगी। वहीं एक दिन खबर आई कि श्रीदेवी बोनी कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। ऐसे में श्रीदेवी की छवि एक घर तोड़ने वाली महिला के रुप में दिखाई गई और इसके बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी शौरी कपूर को छोड़कर साल 1996 में गुपचुप तरीके से एक मंदिर में श्रीदेवी से शादी रचा ली। वहीं, साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया और तब से बोनी कपूर अपने बच्चों के साथ ही रह रहे हैं।

17. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

सभी को इस बात का पहले से अनुमान था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। ये बात 11 दिसंबर 2017 को उस वक्त सच हो गई जब विराट और अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी कर ली। इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। अपनी शादी की खबर देते हुए ट्विटर पर अनुष्का और विराट ने लिखा था "आज हमने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्यार में बंधने का वादा किया है। हम इस खबर को दुनिया के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। आज के दिन ने हमारे रिश्ते को और ज्यादा स्पेशल बना दिया। हम सभी दोस्तों और चाहने वालों के प्रति आभारी हैं, जो इस अनमोल घड़ी में हमारे साथ हैं। हमारे सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।"

18. नेहा धूपिया और अंगद बेदी

लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिल्ली में 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से एक गुरुद्वारे में शादी की। नेहा के सबसे अच्छे दोस्त करण जौहर ने ट्विटर पर शादी की घोषणा करते हुए लिखा था "माय डार्लिंग और मेरी सबसे स्पेशल दोस्त नेहा धूपिया, जिससे मैं प्यार करता हूं। वो अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।"

19. लिसा हेडन और डिनो लालवानी

फिल्म 'हाउसफुल 3' में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस लिसा हेडन ने 29 अक्टूबर 2016 को लंदन के बिजनेसमैन और अपने ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की थी। डिनो लालवानी पाकिस्तान में जन्मे ब्रिटिश बिजनेसमैन गुल्लू लालवानी के बेटे हैं। दोनों ने 29 अक्टूबर 2016 को एक बीच पर शादी रचाई, जिसमें केवल परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

20. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

बड़े पर्दे पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने एक साथ कई आइकॉनिक सीन दिए हैं, जो आज तक काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 21 अगस्त 1979 को गुपचुप तरीके से शादी कर ली और अब उनका वैवाहिक जीवन उतना ही मजबूत है जितना पहले था। आपको बता दें कि हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेंद्र को इस्लाम धर्म कबूल करना पड़ा था क्योंकि उनकी पहली पत्नी ने उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में कानून के मुताबिक धर्मेंद्र पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्हें धर्म बदलना पड़ा था।

21. सैफ अली खान और अमृता सिंह

भले ही सैफ अली खान ने अब करीना कपूर से शादी की हो, लेकिन अमृता सिंह के साथ उनकी गुपचुप शादी अभी भी हर बार सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं शुरुआत में सैफ अमृता से शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन अक्टूबर 1991 में दोनों ने चुपके से शादी कर ली और फिर ये खबर आग की तरह फैल गई। हालांकि, साल 2001 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद सैफ ने 16 अक्टूबर 2012 को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी रचाई थी। अभी करीना को एक बेटा 'तैमूर' है और सैफ अपनी फैमिली के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

वैसे यहां आपको ये पता चल गया होगा कि बॉलीवुड के किन-किन स्टार्स ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है, तो बॉलीवुड की ऐसी रोचक स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'