इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जो अपनी शादी में यूनिक आइवरी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
एक लड़की के लिए शादी का मतलब बहुत गहरा होता है, क्योंकि वो अपने माता-पिता, अपना घर, और अपना कंफर्ट छोड़कर एक ऐसे शख्स और एक ऐसे परिवार में रहने जाती है, जिसे वो कुछ समय से ही जानती है। ये एक ऐसी भावना है, जिसे सिर्फ एक लड़की ही समझ सकती है। हालांकि, इस फीलिंग के बावजूद एक लड़की अपनी शादी के दिन खूब एक्साइटेड भी होती है और अपने बचपन के ख्वाब को पूरा करते हुए वो कोशिश करती है कि, वो अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत लगे।
पिछले कुछ सालों में हमने कई दुल्हनों को देखा है, जो ब्राइडल लुक के लिए एक नया ट्रेंड सेट कर रही हैं। वो दिन गए, जब दुल्हनें अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहनती थीं, आज के समय में दुल्हनें नए-नए कलर्स को अपनी शादी के दिन के लिए आजमा रही हैं। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी अपनी शादी के दिन लाल रंग को छोड़ यूनिक कलर लहंगा पहना था, जो वाकई बेहद खूबसूरत था।
(ये भी पढ़ें- इस पंजाबी कुड़ी ने अपनी शादी में पहना ग्रे कलर का लहंगा, फूलों और जानवरों की कढ़ाई ने खींचा ध्यान)
हर दुल्हन का सपना होता है कि, वो अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का आउटफिट पहने। हमारी दुल्हन रूपल अग्रवाल भी उनमें से एक हैं। उन्होंने हाल ही में, अपने सपनों के राजकुमार सरल जालान संग लॉस एंजेलिस के मालिबू में शादी रचाई थी। रूपल ने अपनी शादी के दिन सब्यसाची के एटायर में सजने का फैसला किया था और उनके कलेक्शन से एक खूबसूरत आइवरी कलर का लहंगा-चोली सेट चुना था।
(ये भी पढ़ें- इस पंजाबी दुल्हन ने शादी में पहना बेबी पिंक लहंगा, खूबसूरत डबल कलीरे ने खींचा ध्यान)
सब्यसाची की इस दुल्हन ने एक यूनिक आइवरी कलर का लहंगा पहना था, जिसमें लाल और हरे रंग के फूलों के पैटर्न में भारी कढ़ाई की गई थी। उनके आउटफिट में गोल्डन सीक्वेंस का बॉर्डर था। रूपल ने अपने आउटफिट के साथ दो दुपट्टे कैरी किए थे, एक उनके कंधे पर और दूसरा उनके सिर पर था। उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक भारतीय ज्वैलरी से कंप्लीट किया था। इसके साथ उन्होंने अपनी ड्रेस से मैचिंग चूड़ा पहना था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। वहीं, दूल्हे सरल जालान ने एक छोटी गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो अपनी दुल्हन को टक्कर दे रहे थे।
हम कुछ अन्य तस्वीरों में दुल्हन को उनकी मां और भाभी के साथ शानदार लहंगे-चोली सेट में भी देख सकते हैं। उनकी मां ने एक आकर्षक गोल्डन और क्रीम रंग का लहंगा-चोली पहना था, जबकि उनकी भाभी को लाल और नीले रंग के पैटर्न वाले लहंगे में देखा जा सकता है। तस्वीरों में तीनों बेहद आकर्षक लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- ब्लॉगर कृतिका खुराना ने रोका सेरेमनी में पहना आइवरी लहंगा, दूल्हे संग ट्विनिंग करती दिखीं दुल्हन)
फिलहाल, सब्यसाची की दुल्हन रूपल अपने वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वैसे, आपको दुल्हन का वेडिंग एटायर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।