हम आपको एक ऐसी 'फिटनेस कोच' दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में दूल्हे संग भारी लहंगा पहनकर पुश-अप्स मारे हैं।
एक लड़की जब दुल्हन बनती है, तो उससे उम्मीदें की जाती हैं कि, वे अपने सिर को झुकाए रखे और शर्माते हुए सभी का आदर-सम्मान करे। पहले के समय में समाज की उम्मीदों को पूरा करते हुए दुल्हनें अपनी शादी को एंजॉय नहीं कर पाती थीं, लेकिन अब वक्त बदल गया है। वर्तमान समय में न केवल दुल्हनें अपनी शादी का पूरा लुत्फ उठा रही हैं, बल्कि अपनी शादी की तैयारियां भी खुद ही करती हैं।
दुल्हनें निश्चित करती हैं कि, उन्हें अपनी शादी के दिन क्या पहनना है, यहां तक कि, अब वे अपनी प्री और पोस्ट वेडिंग के आउटफिट्स भी सबसे अलग चुनने की कोशिश करती हैं। इसके अलावा, दुल्हनें अपनी शादी को जिंदगी भर के लिए यादगार बनाने का भी प्रयास करती हैं। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी अपने वेडिंग डे पर कुछ ऐसा ही किया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित दुल्हन मेकअप के बाद दिखीं खूबसूरत, ट्रांसफॉर्मेशन देख हो जाएंगे हैरान)
मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ अक्षिता अरोड़ा से, जो हाल ही में अपने जिंदगी के प्यार आदित्य महाजन के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। अक्षिता और आदित्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें भारी-भरकम लहंगे में सजी दुल्हन अक्षिता अपनी शादी के दिन अपने पति आदित्य के साथ स्टेज पर पुश-अप्स करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा-दुल्हन समाज की शर्म से दूर अपने पुश-अप्स से लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं कि, चाहे जो हो जाए, अपनी फिटनेस पर बखूबी ध्यान देना चाहिए। दुल्हन ने अपने इंस्टा हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘जो कपल एक साथ लिफ्ट करता है, शादी के आखिरी तक साथ रहता है।’
दूल्हा-दुल्हन के वेडिंग लुक की बात करें तो, अक्षिता ने अपनी शादी के दिन क्रीम कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने अपने लाल रंग के दुपट्टे से टीम-अप किया था। इसके साथ उन्होंने भारी मांग टीका, चोकर नेकपीस, इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, दूल्हे राजा आदित्य ने अपनी लेडीलव के साथ ट्विनिंग करते हुए बेज कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो अपनी खूबसूरत डार्लिंग को टक्कर दे रहे थे।
(ये भी पढ़ें- प्लस-साइज दुल्हन ने प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक को किया था कॉपी, दूल्हे राजा संग किया डांस)
हालांकि, दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी के दिन ही नहीं, बल्कि अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी को भी यादगार बनाने की पूरी कोशिश की थी। दुल्हन ने अपनी सगाई के लिए बेज कलर का लहंगा चुना था, जिसमें वो अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनके लुक को चार-चांद लगाने का काम उनकी अमेरिकन डायमंड की ज्वैलरी ने किया था। अपनी न्यूड लिपस्टिक और लाइट स्मोकी आईशैडो में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
दूसरी तरफ, अक्षिता के हैंडसम दूल्हे राजा ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी थी, जिसके साथ उन्होंने ब्लू कलर की बंधगला जैकेट कैरी की थी, जिसमें वो बहुत जच रहे थे। फिटनेस फ्रीक कपल अपनी सगाई में काफी खूबसूरत लग रहा था। (ये भी पढ़ें- इस दुल्हन के भाई ने मेहंदी सेरेमनी में बहन संग किया डांस, भावुक कर देगा आपको ये वीडियो) फिलहाल, इस कपल ने अपनी शादी के दिन फिटनेस गोल्स देकर ये साबित कर दिया कि, वो अपनी हेल्थ को लेकर बहुत जागरुक हैं। तो आपको कपल का ये वीडियो और दुल्हन का वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।