इस स्टोरी में हम आपको उस दुल्हन के वेडिंग लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में खुद को आकर्षक बनाने के लिए अपनी मां की शादी का जोड़ा पहना था।
हर लड़की के लिए उसकी मां पहली फैशन आइकॉन होती है। लड़कियां अपनी मां से ही ट्रेडिशनल आउटफिट्स की प्रेरणा लेती हैं। मांएं सुंदरता की प्रतिमूर्ति हैं और वो हमेशा अपनी बेटियों को सिखाती हैं कि, सुंदरता डिजाइनर कपड़ों या ब्रांड में नहीं होती, यह देखने वाले की आंखों में होती है। मांएं ही हैं, जो एक साधारण पटियाला सूट को एक डिजाइनर पीस की तरह बना सकती हैं और वे इसे शादियों में एक मिलियन-डॉलर के पहनावे की तरह दिखा सकती हैं।
एक लड़की के लिए उसकी शादी का जोड़ा सबसे सुंदर हो, इसे सुनिश्चित करना बहुत जरूरी होता है। कई दुल्हनें अपनी शादी में डिजाइनर एटायर्स पहनती हैं। हालांकि, कुछ दुल्हनें अपनी शादी के जोड़े में भावनाओं को जोड़ना पसंद करती हैं। हमारी दुल्हन ने भी अपनी शादी के दिन अपनी मां की शादी का जोड़ा पहनकर कुछ ऐसा ही किया था।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था सब्यसाची का गहरा लाल लहंगा, लग रही थीं बेहद प्यारी)
मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ तान्या महाजन से, जो पेशे से एक कलाकार हैं। उन्होंने हाल ही में, अपनी जिंदगी के प्यार ऋषि असरानी के साथ शादी की थी। दुल्हन ने अपनी शादी के दिन सभी डिजाइनर के आउटफिट्स को किनारे करते हुए अपनी मां की शादी का जोड़ा पहना था। दुल्हन की लाल साड़ी सुंदर सुनहरे फूलों के मोटिफ्स के साथ शुद्ध ज़री के वर्क से बनी है। उन्होंने अपनी लाल साड़ी को मैचिंग हाफ स्लीव्स के ब्लाउज के साथ पहना था, जिसे उन्होंने खुले पल्लू और लाल रंग के दुपट्टे से स्टाइल किया था।
दुल्हन ने अपने लुक को चोकर नेकपीस, लॉन्ग कुंदन हार और शीशपट्टी से कंप्लीट किया था। डेवी शीन मेकअप, गोल्डन आईशैडो और ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ दुल्हन के लुक को निखारा गया था। उनके सॉफ्ट कर्ल्स ने उनके ब्राइडल ग्लो को पूरा किया था।
वहीं, उनके दूल्हे ने सफेद पायजामा के साथ नेवी ब्लू एसिमेट्रिकल कुर्ता और लाल रंग का पॉकेट स्क्वायर पहना था। उन्होंने मैचिंग दोशाला, काले जूते और एक कलाई घड़ी के साथ अपने लुक को और निखारा था।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी भारतीय शादी में पहना 'फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक' का खूबसूरत सफेद लहंगा)
मेहंदी समारोह के लिए दूल्हा और दुल्हन ने बहुत खूबसूरत पेस्टल गुलाबी आउटफिट्स पहने थे। दुल्हन ने डिजाइनर यशोधरा का एक खूबसूरत पेस्टल गुलाबी और नीले रंग का लहंगा पहना था। वहीं, उनके दूल्हे ने भी फ्लोरल स्लीवलेस जैकेट के साथ पेस्टल पिंक शेरवानी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में लहंगे की बजाय पहना डिजाइनर अनारकली सूट, दिखीं सबसे अलग)
फिलहाल, दुल्हन ने अपने बड़े दिन अपनी मां की शादी का जोड़ा अपनी शादी में पहनकर इसे और खास बना दिया था। वैसे, आपको दुल्हन का ये आइडिया कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।