इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी में फेमस डिजाइनर 'फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक' का सफेद लहंगा पहना था।
हर लड़की का सपना होता है कि, वह अपनी शादी के दिन बिल्कुल राजकुमारी की तरह दिखे और इसके लिए, वह अपनी ड्रेस से लेकर हर छोटी-छोटी चीज का चुनाव बहुत ध्यान से करती है। लेकिन, जब शादी दो अलग-अलग संस्कृति के लोगों के बीच हो, तो दुल्हन के लिए सबसे अच्छी ड्रेस का चुनाव करना बेहद मुश्किल हो जाता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से अपनी शादी रचाई थी और उन्होंने अपनी हिंदू शादी में फेमस डिजाइनर 'फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक' का कढ़ाई वाला सफेद लहंगा पहना था और वो बिल्कुल राजकुमारी लग रही थीं।
मिलिए हमारी दुल्हन अरुणा सेठ से। अरुणा लंदन की रहने वाली हैं, लेकिन वे दिल से भारतीय हैं। वे जूते का बिजनेस करती हैं। उन्होंने अपनी और अपने पति थॉमस, दोनों की संस्कृति के अनुसार शादी रचाई थी। अपनी ईसाई शादी में अरुणा ने सफेद कलर का मरमेड गाउन पहना था।
(ये भी पढ़ें- राजस्थान से लेकर बंगाल तक, जानिए दुल्हनें क्यों पहनती हैं अलग-अलग रंग की चूड़ियां, ये है अहम वजह)
इस गाउन में फ्लोरल पैटर्न की कढ़ाई की गई थी। अरुणा ने डायमंड डैंगलर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था और अपने बालों को सॉफ्ट, वेवी लॉक्स लुक में रखा था।
(ये भी पढ़ें- इस सिख दुल्हन ने अपनी शादी में पहना सलवार सूट, बालों में लगाई पारंपरिक परांदी)
अपनी शादी के रिसेप्शन पर दुल्हन ने एक लेबनीज गाउन पहना था, जो उन्हें एक परफेक्ट बार्बी लुक दे रहा था। उनके इस पेस्टल कलर के सिल्क और ऑर्गेंजा गाउन में चांदी के धागे से कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा, दुल्हन की इस ड्रेस पर मल्टीकलर के फ्लोरल मोटिफ्स की डिजाइन भी की गई थी। अरुणा ने पिंक लिपस्टिक, विंग्ड लाइनर और ब्लश गालों के साथ मेकअप किया था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और अपनी शादी के उसी झुमके के सेट के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
दुल्हन अरुणा सेठ ने कोमो झील में एक ड्रीमी रोमांटिक शादी की थी। इंडियन स्टाइल की इस शादी के लिए अरुणा ने फेमस डिजाइनर 'फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक' का सफेद लहंगा चुना था। दुल्हन के इस लहंगे को क्रिस्टल फ्लोरल और बटरफ्लाई मोटिफ्स से सजाया गया था, जो लहंगे को एक सीक्रेट गार्डन लुक दे रहा था। उनकी फुल स्लीव की चोली में लहंगे की तरह ही कढ़ाई की गई थी।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'डोली-बारात' बॉर्डर वाला रॉयल लहंगा, भारी ज्वैलरी ने बढ़ाई शोभा)
अरुणा ने अपनी इस ड्रेस को स्टोन से जड़े पतले दुपट्टे और एक इंडियन ज्वेलरी सेट के साथ पेयर किया था। दुल्हन के इस ज्वेलरी सेट में पन्ना और हीरे से जड़े हुए झुमके और मांग टीका शामिल थे।
अपने इस आउटफिट के साथ दुल्हन ने हल्का और आकर्षक मेकअप किया था। वह हल्की गुलाबी आंखें, मोटी पलकें, ब्लश गालों और न्यूड ग्लासी लिप्स के साथ बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
अरुणा ने अपने बालों को भी बिल्कुल नया लुक दिया था। वहीं, दूल्हे राजा ने सफेद शेरवानी सूट पहना था। अरुणा और थॉमस की भारतीय शादी का मंडप भी कई तरह के फूलों से सजाया गया था।
अरुणा और थॉमस ने मेहंदी समारोह का आयोजन भी किया था। अरुणा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में टीबेरी पिंक और ग्रे कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। इस लहंगे पर सीक्विन और क्रिस्टल के साथ फ्लोरल मोटिफ्स की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने इस लहंगे के साथ फुल स्लीव की चोली और स्मोकी ग्रे कलर का दुपट्टा पेयर किया था। लेकिन, दुल्हन की चोली की बैकलेस डिजाइन ने सभी का दिल जीत लिया था। अरुणा सेठ की इस ड्रेस को भी 'फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक' ने डिजाइन किया था।
अरुणा ने अपने बालों पर पफ की हुई मरमेड चोटी बनाई थी। उन्होंने अपनी इस चोटी को पिंक और सफेद गुलाबों से सजाया था। इसके साथ ही, अरुणा ने अपने लुक को डायमंड नेकपीस, ईयरड्रॉप्स, पिंक स्मोकी आंखें और टीबेरी पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। लेकिन, मेहंदी पार्टी का मुख्य आकर्षण दुल्हन की हथेलियों और पैरों पर लगी मेहंदी थी। अरुणा ने अपनी इस मेहंदी में अरेबिक फ्लोरल पैटर्न की डिजाइन बनाई थी।
इसमें सबसे खास बात ये थी कि, दुल्हन ने अपनी इस ड्रेस के साथ शानदार स्वारोवस्की क्रिस्टल वेज शूज़ पेयर किए थे, जो कि उनके ही स्टोर से आए थे। वहीं थॉमस, सफेद बंदगला पठानी कुर्ता सेट में काफी हैंडसम लग रहे थे।
फिलहाल, अरुणा और थॉमस अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तो, आपको अरुणा की शादी की ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।